
ललितपुर. जनपद के निकाय चुनाव के मतगणना के परिणाम आ चुके हैं। नगर पालिका परिषद ललितपुर के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रजनी घनश्याम साहू ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी वंदना नरेंद्र कडंकी पर जीत दर्ज की है। इस सीट पर तीसरे नम्बर पर सपा प्रत्याशी सन्ध्या सतीश सड़ेले रही हैं।
यह भी पढें - झांसी में भाजपा जीती, उमा भारती की प्रतिष्ठा बरक़रार
तालबेहट नगर पंचायत पर तीसरी बार मुक्ता सोनी की जीत
वही तालबेहट नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी मुक्ता सोनी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय पुनीत परिहार से लगभग 1100 वोटों से जीत गई हैं। मुक्ता सोनी इससे पहले भी दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। यह उनकी लगातार तीसरी जीत है।
यह भी पढें - मथुरा में भाजपा जीती, सपा-बसपा का बुरा हाल
पाली और महरौनी पर नर्दिलीय जीते
पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी राम चौरसिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय विक्रम सिंह को हराकर जीत दर्ज की है और महरौनी नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा अमर सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दुष्यंत बड़ोनिया को हरा कर जीत दर्ज की है।
यह भी पढें - उमा भारती के गढ़ में मायावती के प्रत्याशी की दमदार बढ़त
दलिचस्प रहा चुनावी संघर्ष
ललितपुर के नगर निकाय चुनाव शुरुआती दौर से ही बेहद दिलचस्प रहे हैं। यहां कई प्रत्याशियों ने पार्टियों से टिकट न मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो कई पार्टियों ने दलबदलुओं को टिकट देकर मैदान में उतारा। इन सबके बीच जनता ने भी बेहद दिलचस्प और चौकाने वाले नतीजे दिए। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जहां भाजपा ने जीत दर्ज की तो नगर पंचायत के तीनों अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जिताकर कुर्सी पर बैठने का मौका दिया।
यह भी पढें - एचआईवी की चपेट में हैं यूपी के 123000 से अधिक लोग