ललितपुर

ललितपुर एसपी ने चोरी छुपे 20 किमी चलाई साइकिल, वजह करेगी हैरान

ललितपुर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी का अनोखा रूप देख कर सब हैरान रह गए। जनता अपने एसपी को इस दशा में देखकर चौंक गई। कोई उम्मीद ही नहीं कर सकता था कि, एसपी साहेब आम आदमी की तरह साइकिल सिविल ड्रेस में 20 किमी चलाई साइकिल चलाएंगे। जब जनता एसपी की हकीकत से रुबरु हुई तो आश्चर्यचकित हो गई।  
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2022, 4:12 PM IST
ललितपुर एसपी ने चोरी छुपे 20 किमी चलाई साइकिल, वजह करेगी हैरान
ललितपुर एसपी ने चोरी छुपे 20 किमी चलाई साइकिल, वजह करेगी हैरान

ललितपुर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी का अनोखा रूप देख कर सब हैरान रह गए। जनता अपने एसपी को इस दशा में देखकर चौंक गई। कोई उम्मीद ही नहीं कर सकता था कि, एसपी साहेब आम आदमी की तरह साइकिल पर बैठ कर खुफिया ढंग से लोगों की दिक्कत, कानून व्यवस्था की हकीकत और अपने विभाग के कर्मचारियों कर लग रहे आरोपों की इस ढंग से जांच करेंगे। ललितपुर पुलिस अधीक्षक ने यह सब जानने के लिए सिविल ड्रेस में 20 किमी चलाई साइकिल चलाई। जब जनता एसपी की हकीकत से रुबरु हुई तो आश्चर्यचकित हो गई।

ट्रैक्टर ट्राली के लिए किया आगाह

बताया जा रहा है कि, रविवार शाम जिले की कानून व्यवस्था की नब्ज टटोलने के लिए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी साइकिल पर बैठक कर निकल पड़े। वह मुख्यालय से 20 किमी दूर साईकिल चलाकर यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित राजघाट पुलिस चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने बार्डर का निरीक्षण कर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। साथ ही उचित दिशा निर्देश दिए। इस सफर में रास्ते में आने वाले कई गांवों में रुककर उन्होंने ग्रामीणों से भी कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली पर चलने वाले लोगों को आगाह भी किया।

अरे, यह तो अपने एसपी साहेब हैं

पुलिस अधीक्षक ने रास्ते में आम नागरिकों से वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बात की। ट्रैक्टर में सवारी न बैठाने एवं ओवरलोडिंग नही करने के लिए जागरूक किया। जनता को जब इस बात की जानकारी हुई कि, बात करने वाली जनपद का पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी है तो सब आश्चर्यचकित रह गए। इतना ही नहीं जब एसपी पुलिस चौकी पहुंचे तो कई पुलिसकर्मी उन्हें सिविल ड्रेस में पहचान नहीं सके। और जब उन्हें पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने सरल व्यक्तित्व का परिचय देते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शाबाशी दी। साथ ही ड्यूटी पर मुस्तैद रहने की हिदायत भी दी।

Published on: