
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल के विकराल आग में सब कुछ हुआ राख पर मां दुर्गा की प्रतिमा मुस्कुराती मिलीं
भदोही जिले औराई कोतवाली क्षेत्र में एकता दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात आरती के वक्त विकराल आग लग गई। जिसमें सब कुछ जलकर खाक हो गया। पांच की मृत्यु हो गई। और करीब 42 जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रहे हैं। हर कोई परेशान है। अपने पजिनों के बारे में जानकारी हासिल कर रहा है। इस विकराल में जहां दुर्गा पूजा पंडाल जलकर खाक हो गया है। कोई भी वस्तु सही सलामत नहीं दिख रही है। वहीं एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। जब सुबह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो जो दृश्य देख उसके बाद तो दुख से भरे उपस्थित लोगों ने हाथ जोड़कर देवी को नमन किया। जहां पूरा पंडाल जलकर राख हो चुका था उस पंड़ाल में मौजूद मां दुर्गा की प्रतिमा पर आग का कोई असर नहीं दिखा। मां दुर्गा की प्रतिमा अपने पूरे ओज तेज के साथ चमक रही थी। इस नवरात्र चल रहा है, ऐसे मौके पर हर कोई इसे चमत्कार कह रहा। चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।
दुर्गा पूजा पंडाल में विकराल आग
रविवार रात औराई कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई थी, जिस समय आग लगी थी, उस समय पंडाल में एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था। इसे देखने के लिए भारी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे पंडाल के अंदर मौजूद थे। अचानक पंडाल में आग लगने के बाद वहां अफरा तफरी मच गई थी। भगदड़ के बीच जब लोग भागने लगे तो एक-दूसरे पर गिरते चले गए। फिलहाल इस हादसे में पांच की मौत हो चुकी है, जबकि 67 से अधिक लोग घायल हैं।
भदोही डीएम की सफाई
भदोही के जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी ने कहा कि, प्रथम दृष्टया अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। घटना औराई थाने के पास एक पंडाल में हुई। आरती के समय घटना हुई, जो कि पीक टाइम था। पंडाल के अंदर लगभग 150 लोग थे। 30 से अधिक लोग झुलस गए, जिसके बाद कुछ को सूर्य ट्रॉमा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपीगंज और आनंद अस्पताल ले जाया गया। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है, हम अपनी तकनीकी टीम से मामले की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Published on:
3 Oct 2022, 11:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.