31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग से पांच की मौत, 67 झुलसे

Bhadohi Durga Puja pandal fire भदोही में रविवार रात करीब 8 बजे आरती के समय दुर्गा पूजा पंडाल भीषण आग लग गई। इस आग में पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे में 67 लोग बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रुप से झुलस लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Oct 2022, 10:58 AM IST

भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग से पांच की मौत, 67 झुलसे

भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग से पांच की मौत, 67 झुलसे

भदोही में रविवार रात करीब 8 बजे आरती के समय दुर्गा पूजा पंडाल भीषण आग लग गई। इस आग में पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे में 67 लोग बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रुप से झुलस लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें 42 को वाराणसी रेफर किया गया। बीएचयू के सुपर स्पेशिएलिटी बर्न इमरजेंसी में 10 को, 14 को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और 3 को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हालात चिंताजनक है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। इनमें एक बच्चे का सोमवार सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। एसआईटी टीम की जांच में प्रथमदृष्टया पाया गया कि, आग हाइलोजन लाइट की गर्मी की वजह से लगने की संभावना है। बाकी जांच जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी से हादसे के बारे में जानकारी ली और झुलसे लोगों के बेहतर इलाज का प्रबंध करने के निर्देश दिए है।

बच्चे और महिलाएं बुरी तरह से झुलसे

भदोही के औराई कोतवाली के नरथुआं स्थित एकता दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात करीब 8 बजे आरती के समय भीषण आग लग गई। भदोही डीएम गौरांग राठी ने इसकी पुष्टि की है। दुर्गा पूजा पंडाल में लगी में बच्चे और महिलाएं बुरी तरह से झुलस गए। पांच की मौत हो गई है। वाराणसी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करीब 20 की हालत चिंताजनक है। मृतकों में अंकुश सोनी (10 वर्ष), हर्ष वर्धन (8 वर्ष), नवीन (10 वर्ष), जया देवी (45 वर्ष) और आरती चौबे (48 वर्ष) शामिल है। मृतक अंकुश सोनी गांव जेठूपुर औराई का रहने वाला है।

यह भी पढ़े - अब ट्रैक्टर-ट्रॉली का यात्रा के लिए इस्तेमाल न करें जनता, सीएम योगी की अपील

शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना - डीएम

हादसे की सूचना पर डीएम गौरांग राठी-एसपी डॉ. अनिल कुमार, अन्य अधिकारी और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में एडीजी जोन रामकुमार और विंध्याचल कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र भी पहुंचे। डीएम गौरांग राठी के अनुसार, आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। दमकल टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े - Dussehra : रावण संग अब कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले नहीं जलेंगे

दोषियों पर कार्रवाई होगी - एडीजी जोन

सूचना पर सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी से हादसे के बारे में जानकारी ली और झुलसे लोगों के बेहतर इलाज का प्रबंध करने के निर्देश दिए। एडीजी जोन रामकुमार ने चार सदस्य एसआईटी गठित कर दी है। इसमें अपर जिलाधिकारी(वि/रा), अपर पुलिस अधीक्षक, एक्सईएन हाईडिल और फायर सेफ्टी ऑफिसर शामिल हैं। रामकुमार ने कहा कि, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।