कॉर्पोरेट वर्ल्ड

एम करुणानिधि: 5 बार रहे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, फिर भी नहीं थी अपनी कार आैर घर, पत्नियों के पास है इतनी दौलत

लगभग 7 दशक तक तमिलनाडु की राजनिति में सक्रिय रहे करुणानिधि के पास न तो अपनी कार थी आैर न ही घर था।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 11:42 AM IST
M Karunanidhi
एम करुणनिधि: 5 बार रहे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, फिर भी नहीं थी अपनी कार आैर घर, पत्नियों के पास है इतनी दौलत

नर्इ दिल्ली। डीएमके प्रमुख आैर पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चके एम करुणानिधि का मंगलवार शाम को देहांत हो गया। करुणनिधि के देहांत पर एक तरफ पूरा देश शोक में डूबा है वहीं तमिलनाडु की सरकार ने पूरे राज्य में एक सप्ताह के लिए शोक अवकाश की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करुणानिधि की मौत पर शोक जताया तो वहीं सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि ये उनके जीवन का एक काला दिन है।


नहीं थी खुद की कार आैर घर
स्क्रिप्टराइटर से नेता बने करुणनिधि ने तमिलनाडु में लगभग 7 दशक तक राजनीति में सक्रिय था। लेकिन इन सबके बीच पूर्व डीएमक प्रमुख की खास बात ये थी की उनके पास न खुद की न कोर्इ कार थी, न कोर्इ घर आैर न ही कोर्इ जमीन। साल 2016 में एक चुनाव के लिए दाखिल किए गए एफिडेविड के अनुसार, करुणानिधि के पास खुद का घर तक नहीं था आैर वो जिस मकान में रहते थे वो अंतुगम ट्रस्ट को दान में दे दिया गया था। ट्रस्ट को ये घर दान में इसलिए दिया गया था कि वो करुणानिधि के बाद इसमें एक अस्पताल खाले। यही नहीं उनके पास कोर्इ अचल संपत्ति भी नहीं है हालांकि उनके पास बैंक डिपाॅजिट अौर नकदी के रूप में 13.42 करोड़ रुपए चल संपत्ति के तौर पर है।


पत्नियों के पास है इतनी संपत्ति
उनकी पहली पत्नी दयालु अम्मल के पास करीब 42 करोड़ रुपए थेे। इस एफिडेविड के मुताबिक करुणनिधि की कमार्इ साल 2014-15 में सालाना 1.21 करोड़ रुपए थी। वहीं इसी दौरान अम्मल ने कुल 1.16 करोड़ रुपए कमार्इं थी। साल 2011 में करुणनिधि ने कुल 4.93 करोड़ रुपए की संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी। उन्हाेंने अपनी पहली पत्नी के पास 15.43 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की थी। वहीं उनकी दूसरी पत्नी के पास राजति अम्मल के पास कुल 20.83 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
8 Aug 2018, 11:42 AM IST
Published on: