एवरेडी इंडस्ट्रीज, मैक्लियोड रसेल के थे मालिक कुछ दिन पहले कंपनियों के अध्यक्ष पर दिया था इस्तिफा ममता बनर्जी ने ट्विट कर व्यक्त किया शोक
नई दिल्ली।वेटरन उद्योगपति और विलियमसन मैगर ग्रुप के प्रमुख ब्रिज मोहन खतान का शनिवार को उनके ही घर में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। जानकारों की मानें तो वो कई बीमारियों से ग्रस्त थे। जिसकी वजह उन्होंने ग्रुप की जिम्मेदारियों से छुट्टी ले ली थी। इस खबर के पता चलते ही वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने अपना शोक व्यक्त किया है।
कई बीमारियों से थे ग्रस्त
कंपनी से जुडे लोगों के अनुसार उम्र होने की वजह से वो कई तरह की बीमारियों से घिरे हुए थे। जिसकी वजह से काफी कम ऑफिस और कारोबार के कामों से जुड़ पाते थे। इसी वजह से उन्होंने हाल ही में समूह की प्रमुख कंपनियों जैसे कि एवरेडी इंडस्ट्रीज, मैक्लियोड रसेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद वो अपने घर में आराम और अपने परिवार को समय दे रहे थे। उन्होंने काम की सारी बागडोर अपने बच्चों को दे दी थी।
वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीएम खेतान के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "प्रख्यात उद्योगपति बीएम खतान जी के निधन से दुखी हूं। वह बंगाल के व्यापार समुदाय के एक अग्रज राजनेता थे। उनके परिवार, सहकर्मियों और दोस्तों के प्रति मेरी समवेदना है।"
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.