
नर्इ दिल्ली। विमानन उद्योग के अनुभवी और इंडिगो के पूर्व मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संजय कुमार को एयरएशिया इंडिया ने नया मुख्य परिचलान अधिकारी नियुक्त किया है, जो 3 दिसंबर से प्रभावी होगा। किफायती विमानन कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विमानन कंपनी के मुताबिक, कुमार एयरलाइन के वाणिज्यिक संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे और नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुनील भास्करन को रिपोर्ट करेंगे।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "वह कम लागत वाले एयरलाइन कारोबार का मूल्यवान अनुभव लेकर आए हैं और स्टार्ट अप एयरलाइंस को बाजार में नेतृत्व की स्थिति में पहुंचाएंगे।"
इससे पहले उन्होंने एयर सहारा, रॉयल एयरलाइन्स और किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट और इंडिगो के साथ काम किया है। इससे पहले पिछले महीने कंपनी ने सुनील भाष्करन को प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया था।
वह टाटा समूह में लम्बे तक रहे हैं। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि कुमार व्यावसायिक परिचालन तथा वृद्धि के अगले दौर के लिये जिम्मेदार होंगे। कुमार भष्करन के अधीनस्थ होंगे।