कॉर्पोरेट वर्ल्ड

1 साल में अक्षय कुमार ने की 444 करोड़ की कमाई, सलमान और विराट को भी छोड़ा पीछे

forbes ने कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में Akshay Kumar सबसे ज्यादा कमाई वाले अकेले इंडियन सेलेब्रिटी हैं
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2019, 3:47 PM IST
akshay kumar
1 साल में अक्षय कुमार ने की 444 करोड़ की कमाई, सलमान और विराट को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने साल 2019 में कमाई के मामले में सभी स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स ( Forbes ) ने कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने फिल्मी जगत के सलमान खान ( Salman Khan ), आमिर खान ( Aamir khan ), शाहरूख खान और बच्चन के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है। इस साल अक्षय ने 6.5 करोड़ डॉलर यानी 444.77 करोड़ रुपए की कमाई की है।


फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट

आपको बता दें कि अक्षय कुमार बिजनेस मैगजीन Forbes की ‘वर्ल्ड हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटीज 2019’ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में उनको 33वां स्थान मिला है। फोर्ब्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी हर एक फिल्म से कम से कम 50 लाख डॉलर यानी 34.19 करोड़ रुपए से लेकर 1 करोड़ डॉलर यानी 68.40 करोड़ रुपए तक की कमाई करती हैं। फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार विज्ञापन से भी अच्छी कमाई करते हैं। इस समय फिलहाल उन्होंने 20 से ज्यादा ब्रांड्स के विज्ञापनों के लिए भी करार किया हुआ है।


इस साल केसरी ने की अच्छी कमाई

2019 में अब तक अक्षय कुमार की फिल्म केसरी रिलीज हुई है। केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। पिछले साल एक्टर की 2.0, पैडमैन, गोल्ड रिलीज हुई थीं। सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था।


इंटरनेशनल स्टार्स को भी छोड़ा पीछे

जून 2018 से लेकर जून 2019 तक अक्षय कुमार की कमाई के 4,44 करोड़ रुपए रही है। इस साल कमाई के मामले में अक्षय ने इंटरनेशनल स्टार रिहान, जैकी चेन, ब्रैडली कॉपर जैसे स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि अक्षय इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं।


इस साल टॉप पर रहे टेलर स्विफ्ट

इस लिस्ट में टॉप पर 1265.87 करोड़ रुपए (18.5 करोड़ डॉलर) की कमाई के साथ अमेरिका की म्यूजिशियन टेलर स्विफ्ट हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 1163.23 करोड़ रुपये (17 करोड़ डॉलर) की कमाई के साथ काइली जैनर हैं।


ये सेलिब्रिटीज टॉप 10 में शामिल हैं-

















































सेलेब्रिटीकमाई (रुपए करोड़)
टेलर स्विफ्ट, सिंगर (यूएस)1263
काइली जेनर, बिजनेस वूमन (यूएस)1161
कान्ये वेस्ट, म्यूजिशियन (यूएस)1024
लियोनेल मेसी, फुटबॉलर (स्पेन)867
एड शीरन, म्यूजिशियन (यूके)751
क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फुटबॉलर (इटली)744
नेमार, फुटबॉलर (ब्राजील)717
द ईगल्स, म्यूजिशियन (यूएस)683
डॉ. फिल मैकग्रा, टीवी सेलेब्रिटी (यूएस)649
केनेलो अलवरेज, बॉक्सर (यूएस)642

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on: