कॉर्पोरेट वर्ल्ड

अंबानी से लेकर बिड़ला तक इन मंदिरों के करते हैं दर्शन, ऐसे बनते हैं बिगड़े काम

आइए जानते हैं आखिर ये अरबपति कारोबारी किन मदिरों में जाते हैं...

2 min read

नई दिल्ली। देश के नामी गिरामी अरबपति कारोबारी भी अपने काम को सफल करने के लिए भगवान के दर पर जरुर जाते हैं। मुकेश अंबानी , अनिल अंबानी, सज्जन जिंदल, गौतम अडानी, शिव नाडर जैसे अरबपति कारोबारियों को बिजनेस में तो महारत हासिल है ही। साथ ही भगवान में भी इनका अटूट भरोसा है। इसलिए किसी भी बड़े काम को करने से पहले मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन जरुर करते हैं। आइए जानते हैं आखिर ये अरबपति कारोबारी किन मदिरों में जाते हैं...

अंबानी परिवार का पंसदीदा मंदिर
मुकेश अंबानी के परिवार को भगवान में काफी आस्था है। इसिलए जब भी कोई बड़ा मौका होता है ये पूरे परिवार समेत मंदिर जाना नहीं भूलते। अभी हाल ही में जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश की शादी श्लोका मेहता से तय हुई तो पूरा अंबानी परिवार सिद्धीविनायक मंदिर गया। वहीं जियो की लांचिंग के बाद मुकेश अंबानी तिरूपति भगवान के वेंकटेश्वर मंदिर गए थे। इसके अलावा ये परिवार गुजरात में द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर , बनारस के मंदिर में भी जा चुके हैं। यहीं नहीं मुकेश के बेट अनंत अंबानी भी काफी धार्मिक हैं। अनंत बालाजी के मंदिर काफी जाते हैं। वह बालाजी मंदिर को काफी मानते हैं।

ये भी पढ़ें

कमजोर मांग ने घटाई सोने-चांदी के दाम, जानिए आज की कीमत

महाकाल मंदिर जाते हैं अनिल अंबानी
मुकेश अंबानी की तरह ही उनके छोटे भाई अनिल अंबानी भी भगवान में काफी आस्था रखते हैं। अनिल अपने बेटे जय अनमोल अबांनी और जय अंशुल अंबानी के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर गए है। वह अपने 51वें जन्मदिन पर महाकाल के मंदिर में ‘भस्म आरती’ में हिस्सा लेने गए थे।

बालाजी है शिव नाडर का पसंदीदा मंदिर
एचसीएल के चेयरमैन शिव नाडर तिरूमाला के वेंकटेश्वर मंदिर और बालाजी मंदिर जाते हैं। उन्होंने यहां करोड़ो रुपए दान में भी दिए हैं। उन्होंने 5 करोड़ रुपए बालाजी मंदिर में दान दिए हैं।

बिड़ला परिवार का पसंदीदा मंदिर
बिड़ला परिवार के मुखिया कुमार मंगलम बिड़ला की पत्नी और उनका बेटा आरिमन विक्रम बिड़ला के साथ अमृतसर स्थित दरबार साहिब गए हैं। वह वहां पूजा करने के अलावा सेवा भी करते हैं।

ये भी पढ़ें

इन शहरों में महिंद्रा की डीलरशिप लेने का मौका, ऐसे करें आवेदन
Published on:
01 May 2018 07:33 am
Also Read
View All