नई दिल्ली। कमजोर विदेशी संकेतों और घरेलू मांग में कमी के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में सोना 120 रुपये गिरकर 32200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी 150 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। और यह 40,300 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। सोने-चांदी में गिरावट का रुख कमजोर वैश्विक संकेत औक स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते देखा गया है।