कॉर्पोरेट वर्ल्ड

हमदर्द ने बताया कि आखिर क्यों नहीं पहुंच रहा है आपके पास ‘रूह अफजा’

देश में 1000 करोड़ का है सिरम और शीतल पेय पदार्थों का कारोबार रूह अफजा का है 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार गर्मियों में 25 फीसदी बढ़ जाती है रूह अफजा की बिक्री

2 min read
May 08, 2019
हमदर्द ने बताया कि आखिर क्यों नहीं पहुंच रहा है आपके पास 'रूह अफजा'

नई दिल्ली। वैसे गर्मियां शुरू हो जाते ही, कोल्ड ड्रिंक, ठंडाई और कई तरह के शर्बतों का बाजार पूरी तरह से गर्म हो जाता है, लेकिन जिसकी डिमांड बाकी ड्रिंक्स के मुकाबले सबसे ज्यादा रहती है वो है रूह अफजा की। जी हां, इसके बिना शायद ही ऐसा कोई घर हो जो रह सकता है। अब तो रमजान भी शुरू हो गए हैं। इफ्तार के वक्त रूह अफजा गले को ठंडक पहुंचाने में काफी काम आता है। लेकिन इस बार देश को रूह अफजा की काफी कमी खल रही है। मई का पहला सप्ताह बीत चुका है, लेकिन लोगों को रूह अफजा के दीदार नहीं हो रहे हैं। बाजार में रूह रूह अफजा सप्लाई ना होने कारण हमदर्द कंपनी के फाउंडर के पोते और उनके चचेरे भाई के बीच कंपनी नियंत्रण को लेकर विवाद बतााया जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पूरी कहानी क्या है...

आखिर क्या है माजरा
पिछले कुछ महीनों से मार्केट में खबर गर्म है कि हमदर्द कंपनी के फाउंडर हकीम हाफिज अब्दुल मजीद के पोते अब्दुल मजीद और उनके चचेरे भाई हामिद अहमद कंपनी नियंत्रण को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच जंग इतनी बढ़ गई है कि रूह अफजा का प्रोडक्शन तक बंद करना पड़ गया है। यह जानकारी मिली है कि अहमद ने मजीद के खिलाफ केस फाइल किया है। जिसकी वजह रूह अफजा का प्रॉडक्शन कम हो गया है। सूत्रों की मानें तो चार महीनों से सप्लाई में कमी है। पारिवारिक कलह की वजह से नवंबर में प्रॉडक्शन बंद हो गया था और मिड अप्रैल में शुरू हो पाया है।

कंपनी ने रिपोर्ट को बताया झूठा
वहीं दूसरी ओर कंपनी ने इस पूूरे मामले को अफवाह करार दिया है। हमदर्द के उच्च अधिकारियों के अनुसार कंपनी कुछ हर्बल सामानों की सप्लाई में कमी का सामना कर रही है। कंपनी को है कि एक हफ्ते में सप्लाई-डिमांड में अंतर को कम कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि 400 करोड़ के ब्रैंड की बिक्री गर्मियों में 25 फीसदी बढ़ जाती है। मौजूदा समय में मार्केट में एक हजार करोड़ के इस कारोबार में आधे मार्केट में हमदर्द के इस प्रोडक्ट का कब्जा है। देश के 4.5 लाख रिटेलर्स तक यह ब्रैंड पहुंचाया जाता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
08 May 2019 02:39 pm
Also Read
View All