कॉर्पोरेट वर्ल्ड

सफल कारोबारी ही नहीं अपने पिता की एडवाइजर भी हैं इवांका ट्रंप, जानिए खास बातें

एक सफल कारोबारी भी हैं इवांका ट्रंप।
2 min read
trump

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की बेटी भारत आ चुकी है। इवांका हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक रहेंगी। इवांका ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने भारत आई हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इवांका को वैसे तो लोग अमरीकी राष्ट्रपति की बेटी के तौर पर जानते हैं। लोकिन वो एक सफल कारोबारी भी हैं। और यहां तक कि अपने पिता की एडवाइजर भी हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं इवांका ट्रंप और क्या है उनका कारोबार ।

क्या है इवांका का कारोबार

36 साल की इवांका ट्रंप ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के व्हॉर्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से ग्रेजुएट किया है। वो अपने पिता का बिजनेस संभालती हैं। इवांका अब डोनाल्ड ट्रंप की सीनियर एडवाइजर भी हैं। इवांका ट्रंप ऑर्गनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। इसके अलावा वो ट्रंप होटल्स की को-फाउंडर भी हैं। इसके साथ-साथ इवांका ट्रंप ज्वेलरी कलेक्शन और फैशन स्टोर भी चलाती हैं। उनके स्टोर में जूते, हैंडबैग्स, ज्वेलरी, फ्रेगरेंस जैसे प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं।
क्यों खास है इवांका का दौरा

हैदराबाद में होने वाले ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट का थीम 'सर्वप्रथम महिलाएं, सभी के लिए समृद्धि' रखा गया है। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों की सहायता करना और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को मजबूती प्रदान करना है। इवांका जो कि कारोबार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जानी जाती रही है। इसलिए भी इवांका का ये दौरा खास हो जाता है। 300 से ज्यादा इन्वेस्टर्स के इस इवेंट में आने की उम्मीद है। समिट में भारत के कोटे वाले निर्धारित 400 स्लॉट्स पर कब्जे के लिए मारामारी है। खास बात यह है कि इवांका से मिलने की इजाजत हर किसी को नहीं है। इसके लिए पहले से ही लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट में जिनका नाम होगा इवांका केवल उन्हीं से मिलेंगी। हालांकि इस इंवेट में पेटीएम के विजय शेखर शर्मा से लेकर देश के कई बड़े कारोबारी भी मौजूद होंगे।

Published on:
28 Nov 2017 09:19 am