
नई दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) में शिरकत करने के लिए मंगलवार तड़के भारत पहुंच गईं। भारत में अमरीकी राजदूत केन्नथ जस्टर, अमरीका में भारत के राजदूत नवतेज सरना और केंद्र एवं तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने इंवाका का मंगलवार तड़के लगभग तीन बजे शमशाबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि विशेष अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की सलाहकार इवांका ट्रंप हैदराबाद पहुंच गई हैं।"
हवाईअड्डे से सीधे ट्राइडेंट होटल गईं
वह हवाईअड्डे से सीधे ट्राइडेंट होटल गईं, जो जीईएस स्थल हैदराबाद इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर (एचआईसीसी) से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है। राज्य सरकार के अधिकारियों से इससे पहले कहा था कि वह इसी क्षेत्र के वेस्टिन होटल में रूकेंगी। इवांका आज शाम को जीईएस के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिरकत करेंगी। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 1,500 उद्यमी और निवेशक हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन के बाद इवांका और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एक परिचर्चा में हिस्सा लेंगी। इसमें महिला उद्यमियों के लिए अवसर बनाने पर चर्चा की जाएगी।
इन देशों के प्रतिनिधि लेंगे भाग
इस सम्मेलन का नाम थीम ‘महिला प्रथम, सबकी समृद्धि’ है। कार्यक्रम में कार्यक्रम में अफगानिस्तान, सऊदी अरब और इजरायल समेत 10 से अधिक देशों की ओर से महिला प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। बता दें कि यह जीईएस की पहली अपनी तरह की ऐसी बैठक होगी जिसमें प्रतिभाग करने वाली महिलाओं का हिस्सा 52.5 प्रतिशत होने की संभावना है। वहीं भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज , रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग के केन्द्री मंत्री हिस्सा लेंगे। वहीं अमरीकी राष्ट्रपति इंटरनेट के माध्यम से पूरे समय इस कार्यक्रम से जुड़ें रहेंगे।
Updated on:
28 Nov 2017 08:55 am
Published on:
28 Nov 2017 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
