3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी की Make in India और पापा की अमरीका फर्स्ट स्कीम में नहीं है कोई टकराव- इवांका ट्रंप

28 नवंबर को इवांका ट्रंप भारत आ रही हैं। यहां पर वो ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेंगी। इस दौरान उनकी मुलाकात पीएम मोदी से भी होगी।

2 min read
Google source verification
Ivanka Trump

Global Entrepreneur Summit-2017 ivanka popular quote for entrepreneur

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ रही हैं। वो हैदराबाद में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल इकनॉमिक समिट में हिस्सा लेने के लिए अमरीकी डेलिगेट के साथ आ रही हैं। इवांका ट्रंप पहली बार भारत दौरे पर आ रही हैं। अपने इस दौरे से पहले मंगलवार को इवांका ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने हैदराबाद में आयोजित अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को एक-दूसरे के बराबर बताया। उन्होंने कहा ये दोनों पॉलिसी न तो अलग हैं और न ही विरोधी हैं।

भारत के साथ अच्छे रिश्ते रखने में है हमारा विश्वास- इवांका
इवांका ने अपने भारत दौरे के तैयारियों को लेकर एक कॉन्फ्रेंस कॉल में ये बाते कहीं। उन्होंने कहा, 'अमेरिका फर्स्ट बाकी दुनिया से कट जाने की शर्त पर नहीं है, ज्यादातर सरकारें अपने नागरिकों को प्राथमिकता देती हैं, लेकिन ऐसा खुद तक सिमट कर नहीं किया जाता।' उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत के साथ मजबूत रिश्ते और आपसी सहयोग में विश्वास रखता है ताकि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था बढ़े।

'दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम होगा सम्मेलन'
आपको बता दें कि इवांका ट्रंप की पहचान न केवल डोनाल्ड ट्रंप की बेटी के तौर पर होती है, बल्कि एक राष्ट्रपति के सलाहकार के रूप में भी उनकी पहचान होती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस साल की ग्लोबल इकनॉमिक समिट भारत और अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी की गवाह बनेगी। उन्होंने यह बात लोगों की आवाजाही, व्यापार असंतुलन और वीजा जैसे मुद्दों पर मतभेद के बावजूद दोनों देशों के बीच आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को लेकर कही।

ये होगा इवांका का शेड्यूल
अपने कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वो 28 नवंबर को उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहेंगी और 29 नवंबर को विमिन इन आंट्रप्रन्योरियल लीडरशिप और विमिन इन वर्कफोर्स नाम से दो पैनल डिस्कशन में भाग लेने से पहले वह मुख्य भाषण भी देंगी।

भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं इवांका
आपको बता दें कि भारत दौरे पर इवांका ट्रंप की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश सुषमा स्वराज से होगी। वो पहले ही भारत दौरे को लेकर कितनी उत्साहित हैं, उन्होंने कई बार बताया है। हैदराबाद में होने वाली समिट को लेकर इवांका काफी उत्साहित हैं। इस आयोजन की थीम ही महिलाओं पर रखी गई है।

Story Loader