कॉर्पोरेट वर्ल्ड

इस इनाम की खुशी में जियो ने दिया ग्राहकों को 10 जीबी फ्री डेटा

वर्ष 2018 के लिए जियो टीवी को प्रतिष्ठित मोबाइल ग्लोबल अवार्ड समारोह में GLOMO अवार्ड्स में सम्मानित किया गयाा।

2 min read
Jio Recharge Offer

नई दिल्ली। अपने लॉन्च के बाद से ही रिलायंस जियो भारत के टेलिकॉम सेक्टर में एक तरफ धूम मचा दिया है तो वहीं दूसरी टेलिकॉम कंपनियों के लिए रोज नई परेशानिया खड़ी करता आ रहा है। भारत में टेलिकॉम सेक्टर में हो रहे प्राइस और डाटा वॉर में सबसे अधिक फायदा ग्राहकों का हो रहा है। इसी बीच जियो को एक और उपलब्धि हासिल हुआ है। वर्ष 2018 के लिए जियो टीवी को प्रतिष्ठित मोबाइल ग्लोबल अवार्ड समारोह में GLOMO अवार्ड्स में सम्मानित किया गयाा। जियो को ये अवार्ड देने की घोषणा बार्सिलोना मे चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान किया गया है। इस अवार्ड की खुशी में जियो ने अपने मौजूदा ग्राहकों को 10 जीबी मुफ्त डेटा देने को ऐलान कर दिया है। जियो ने नोटिफिकेशन और एसएमएस भेजकर अपने यूजर्स को 10 जीबी डेटा फ्री में देेने की बात कही हैं।


इन कंपनियों को भी मिला अवार्ड

वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस में और भी कई बड़ी कंपनियां अवार्ड हासिल करनें में कामयाब रही है। इसमें जियो के अलावा सैमसंग, सिस्को, ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और जेडटीई का नाम शामिल है। जियो भारत की एक मात्र ऐसी कंपनी है जिसे GLOMO अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। जियो ये अवार्ड अमरीकी कंपनी सिस्को के साथ साझा कर रही है। जियो को इस अवार्ड समारोह में बेस्ट मोबाइल ऑपरेटर सर्विस फॉर कंज्यूमर्स का अवार्ड मिला। इसके साथ ही जियो टीवी को भी बेस्ट वीडियो कॉन्टेंट सर्विस अवार्ड मिला।


जियो ने ग्राहकों को दिया 10 जीबी फ्री डाटा

अपने ग्राहकों को भेजे गए एसएमएस में जियो ने कहा है कि, जियो टीवी ने मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस में बेस्ट मोबाइल वीडियो कॉन्टेंट का प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड्स 2018 जीता है। और इस जीत की खुशी को हम आपसे साझा करते हुए अपने यूजर्स का धन्यवाद करते है। इसके साथ ही हमने आपके अकाउंट में 10जीबी का कंप्लीमेंट्री डाटा ऐड करते है। कंपनी ने इस संदेश को भेजने के साथ अपने ग्राहको से कंफर्मेशन भी करने के लिए पूछा है। कंपनी ने कहा है कि कृपया देख लें कि आपके अकाउंट में फ्री डाटा ऐड हुआ है कि नहीं। इसके लिए आाप अपने जियो अकाउंट में जाकर माई प्लान के ऑप्शन में देख सकते हैं कि आपको फ्री डाटा मिला है कि नहीं।

ये भी पढ़ें

डॉलर में मजबूती से सोने में गिरावट संभव, संभल कर करें निवेश ​
Published on:
04 Mar 2018 11:54 am
Also Read
View All