कॉर्पोरेट वर्ल्ड

कुछ इस तरह JRD Tata और दिलीप कुमार की हुई मुलाकात

भारत के एविएशन सेक्टर में किकस्टार्ट देने के लिए भी जेआरडी टाटा का खास योगदान है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 8:50 AM IST
JRD tata and dilip kumar
जन्मदिन स्पेशलः जब JRD Tata और दिलीप कुमार एक दूसरे से मिले

नर्इ दिल्ली।अगर आज भी कोई टाटा गुप्र का नाम लेता है, तो सबसे पहले जिसका नाम लोगों के जहन में आता है वो है जहांगीर रतनजी दादाभार्इ टाटा। जिन्होंने देश में इंडस्ट्री सेक्टर एक अनोखी नींव रखी और उसे बुलंदियों तक पहुंचा दिया। आज हर व्यक्ति उन्हें एक विशेष रूप में याद किया जाता है। यहीं नहीं, भारत के एविएशन सेक्टर में किकस्टार्ट देने के लिए भी जेआरडी टाटा का खास योगदान है।

देश के इंडस्ट्री सेक्टर के इस दिग्गज की जीवन पर नजर डालें तो पाएंगे कि उनके जीवन में कर्इ कठिनाइयां अार्इं, तमाम चुनौतियां आर्इं लेकिन इन्हीं सब ने उन्हें अपने कारोबार में नर्इ बुलंदियों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाए। जेआरडी टाटा ने ही अपनी कंपनी की वैल्यूएशन को 5 अरब डाॅलर के पार पहुंचाया। एेसे तो उनके जीवन से हमें तमाम प्रेरणादायी आैर दिलचस्प किस्से जानने आैर सीखने को मिलेंगे। आज हम आपको सुपरस्टार अभिनेता दिलीप कुमार से मिलने का किस्स बताते हैं।


दिलीप कुमार आैर जेआरडी टाटा की मुलाकात कोर्इ पहले से सुनियोजित नहीं थी बल्कि दाेनों एक फ्लाइट में अचानक से ही मिले थे। उस दौरान दिलीप कुमार अपने करियर के बुलंदियों पर थे। इस बात को याद करते हुए दिलीप कुमार बताते हैं कि, "उस दौरान मैं अपने करियर की उंचाइयों पर था। मै एक बार हवार्इ यात्रा कर रहा था। मेरे पास में बैठा यात्री मेरे से अधिक उम्र का था। वो इंसान देखने में काफी पढ़ा लिखा दिखार्इ दिया। वहीं दूसरे यात्री मुझे लगातार देखे जा रहे थे लेकिन इस व्यक्ति को मेरी मौजूदगी से कोर्इ फर्क नहीं पड़ा। वो अपना अखबार पढ़ रहे थे, आैर खिड़की के बाहर देख रहे थे। जब चाया आया तो वो शांती से अपनी चाय पी रहे थे। "

दिलीप कुमार इस दिलचस्प किस्से के बारें में और बताते हुए कहते हैं कि, उन्होंने जेआरडी टाटा से बात करने की कोशिश और मुस्कुराए। टाटा ने भी इसका जवाब दिया और हैलो कहा। जब दोनो एक दूसरे से बात करने लगे तो दिलीप कुमार ने उनसे पूछा क्या आप फिल्म देखते है? टाटा ने जवाब दिया की वो बहुत कम फिल्में देखते हैं। कई साल पहले मैनें एक फिल्म देखी थी। यात्रा खत्म होने के बाद दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। उस वक्त दिलीप कुमार ने उन्हें बताया कि वो भी फिल्मों में काम करते हैं। फिर टाटा ने इसपर उन्हें शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेरा नमा जेआरडी टाटा है।

Updated on:
30 Jul 2018, 8:50 AM IST
Published on: