कॉर्पोरेट वर्ल्ड

75 पैसे का शैम्पू बेचकर खड़ी कर डाली 1600 करोड़ रुपए की कंपनी

पिता के मृत्यु, भार्इ से अनबन, आैर खुद को अपने पैरों पर खड़े करने की जद्दोजहद करने वाले सीके रंगनाथन की कहानी अपको निश्चित ही अपने बिजनेस में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
3 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 2:53 PM IST
CK Rangnathan
75 पैसे का शैम्पू बेचकर खड़ी कर डाली 1600 करोड़ रुपए की कंपनी

नर्इ दिल्ली। कहते हैं कि कामयाबी के लिए कोर्इ शॅार्टकर्ट नहीं होता है। अभी तक आपने जिस भी सफल शख्सियत के बारे में पढ़ा या जाना होगा, उन सब में एक बात जरूर सामान रूप से होगी। वो ये कि सबने अपने हुनर को निखारा है, जमकर मेहनत की। यदि आपको कामयाब हाेना है तो आपको भी जमकर मेहनत करनी होगी। बात चाहे चाय बेचने से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले नरेन्द्र मोदी की हो या एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने से लेकर बाॅलिवुड में अपना एक नया मुकाम हासिल करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार की हो। सबने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर में हार नहीं मानी बल्कि डटकर चुनौतियों को स्वीकारा आैर उम्मीदों की नाव पर बैठकर कड़ी मेहनत की। आज हम आपको एेसे ही एक शख्स के बारे में बताने जाे अापके लिए भी सफलता की मिसाल है। तमिलनाडु के एक छोटे से कस्बे से निकला ये शख्स आज 1600 करोड़ रुपए की कंपनी को मालिक है। तो आइए जानते हैं कि कौन है ये शख्स आैर क्या है इसकी सफलता की कहानी।


तमिलनाडु के छोटे से कस्बे से निकलकर खड़ी 1600 करोड़ रुपए की कंपनी
दरअसल हम बात करे रहे हैं केविनकेयर की शैम्पू के मालिक सीके रंगनाथन की। हम सबने अपने बचपन से ही चीक शैम्पू के बारे में सुना है या इस्तेमाल किया है। सीके रंगनाथ की कहानी भी मेहनत आैर जुनून से अपने सपनों के साकार करने की कहानी है। आज उनके बिजनेस की कामयाबी तो दुनिया जानती है लेकिन हम आपको इस कामयाबी के पीछे का संघर्ष क्या है उसके बारे में बता रहे है। सीके रंगनाथन फिलहाल केविनकेयर के चेयरमैन आैर मैनेजिंग निदेशक हैं आैर उनकी कंपनी का सालाना टर्नआेवर 1600 करोड़ रुपए है।

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं ग्राहक
सीके रंगनाथन का जन्म तमिलनाडु के एक छोटे कस्बे में हुआ था लेकिन 22 साल की उम्र में उन्हें रोजी राेजगार के तलाश में घर छोड़कर जाना पड़ा। दिल में कुछ कर गुजरने के सपने के साथ निकले रंगनाथन के जेब में उस वक्त मात्र 15000 रुपए थे। बचपन में ही पिता की मृत्यु हो गर्इ थी जिसके बाद उनके भार्इ से भी विवाद आैर तकरार का दौर शुरू हो गया था। लेकिन आखिरकार इन सबसे आगे निकलकर वो अपने हुनर आैर किस्मत को आजमाने में जुट गए। साल 1983 में नजर एक शैम्पू के एेड पर पड़ी। इसके बाद उन्हें एक बिजनेस अाइडिया मिला आैर उन्होंने थोड़े पैसे जुटाकर चिक ब्रांड के नाम से सात ML का 75 पैसे वाला शैम्पू बनाने लगे। इतने कम पैसे में शैप्मू लोगाें के बीच तेजी से मशहूर होने लगा। पहले दक्षिण भारत में लोगों ने पसंद किया फिर बाद में ये उत्तर भारत में भी बिकने लगा। आज ये शैम्पू भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश श्रीलंका, बांग्लोदेश, नेपाल आैर मलेशिया में भी बिकने लगा। आज ये कंपनी 'केविनकेयर प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से जानी जाती है। इसके अलावा ये कंपनी डेयरी, बेवरेज आैर सैलून के बिजनेस में भी अपना हाथ आजमा रही है। योर स्टाेरी के मुताबिक, इस कंपनी में आज चार हजार से अधिक लोग नौकरी कर रहे है।


2020 तक 500-1000 करोड़ रुपए की आर्इपीआे लाएगी कंपनी
सीके रंगनाथ आज उन लोगों में से नहीं है जो सिर्फ सफलता के सपने देखे बल्कि इसे पूरा करने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत भी की। कंपनी ने समय के हिसाब से अपने स्ट्रैटेजी में भी कुर्इ बदलाव करते गर्इ। आज शैम्पू दूसरी कंपनियों की तरह सैशे में भी उपलब्ध है। वर्ष 2017-18 में कंपनी का कुल टर्नआेवर 1600 करोड़ रुपए था। कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसका कुल टर्नआेवर 2000 करोड़ रुपए से अधिक हो जाएगा। यहीं नही आज कंपनी अपनी सफलता के दम पर इनिशियल पब्लिक आॅफरिंग (आर्इपीआे) लाने जा रही है। केविनकेयर प्राइवेट लिमिटेड साल 2020 तक अपना आर्इपीआे ले आएगी जिसका साइज लगभग 500 करोड़ रुपए से 1000 करोड़ रुपए तक का हो सकता है।

Published on: