कॉर्पोरेट वर्ल्ड

मुकेश अंबानी से जुड़ी 5 ऐसी बातें, जिसे नहीं जानते होंगे आप

यूं तो मुकेश अंबानी के कारोबार यानी रिलायंस इंडस्ट्री के बारे तो अधिकतर लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी के पास आम का भी कारोबार है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 8:29 AM IST
Ambani Family
मुकेश अंबानी से जुड़ी 5 ऐसी बातें, जिसे नहीं जानते होंगे आप

नई दिल्ली। यूं तो मुकेश अंबानी के कारोबार यानी रिलायंस इंडस्ट्री के बारे तो अधिकतर लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी के पास आम का भी कारोबार है। और उसमें भी इनकी बादशाहत बरकरार है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के जामनगर प्लांट से केवल ऑयल और पॉलिस्टर का कारोबार ही नहीं होता है। बल्कि यहां से आम का भी उत्पादन होता है। जामनगर के एक खास इलाके से एक साल में करीब 60 लाख आम का उत्पादन किया जाता है। जी हां सुनकर चौक गए न आप… लेकिन ये बात खुद मुकेश अंबानी के बच्चों ने अमिताभ बच्चन को एक कार्यक्रम के दौरान बताया। आइए आपको मुकेश अंबानी से जुड़ी ऐसी ही कुछ अनोखी बातें बताते हैं।

समाजसेवा पर खर्च करते हैं 674 करोड़ रुपए

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस केवल कमाई के मामले में ही नहीं बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी काफी आगे हैं। इनकी कंपनी कारपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी सीएसआर के तहत एक साल में 674 करोड़ रुपए खर्च करती है। दरअसल हर कंपनी को सीएसआर के तहत अपनी कमाई का कुछ हिस्सा समाज के उत्थान पर खर्च करना होता है।

हर महीने 1.5 करोड़ लोग करते हैं खरीदारी

इस कंपनी की ग्रोथ और इसकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलायंस रिटेल अपने आप में एक ऐसा नाम है जहां हर महीने करीब 1.5 लोग खरीदारी करने आते हैं। जी हां देश भर में जितने रिलायंस के रिटेल स्टोर हैं उनमें हर महीने करीब 1.5 करोड़ ग्राहक आते हैं।

यहां भी बनाया नया रिकॉर्ड

मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से पूरे टेलिकॉम सेक्टर में तो तहलका मचाया ही, साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। रिलांयस जियो देश की पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने केवल 170 दिनों में करीब 10 करोड़ ग्राहक अपने खाते में जोड़ें।

108 देशों में निर्यात होता है रिलायंस का सामान

आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि रिलायंस केवल देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी उतनी ही फेमस है। आपको बता दें कि रिलायंस के सामान एक दो नही बल्कि 108 देशों में निर्यात किया जाता है।

Updated on:
29 Oct 2018, 8:29 AM IST
Published on: