नर्इ दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा र्इरान पर प्रतिबंध लगाने की तारीख नजदीक आ रही है। इसी को देखते हुए र्इरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी अब कमर कसते हुए दिखार्इ दे रहे हैं। अमरीकी प्रतिबंध को देखते हुए हसन रूहानी ने कर्इ मंत्रालयों में बदलाव किया है। शनिवार को रूहानी ने मिनिस्ट्री आॅफ इकोनाॅमी एंड फाइनेंशियल अफेयर्स, इंडस्ट्री, ट्रेड व माइन्स में बदलाव किया है। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रूहानी ने कहा, "अमरीका आज हमारे लिए सबसे बड़ा दुशमन है। वो हमें अपनी तलवार की नोक पर रखना चाहता है। लेकिन हम एेसा नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें लड़ना होगा, हमें एक होना होगा। "