कॉर्पोरेट वर्ल्ड

बिल गेट्स से जानिए अरबपति बनने का फाॅर्मूला

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स ने भी पैसे कमाने के कुछ टिप्स दिए है। बिल गेट्स के इस टिप्स से निश्चित ही आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने आैर अपने कारोबार में तरक्की करने में मदद मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 12:17 PM IST
Bill gates
बिल गेट्स से जानिए अरबपति बनने का फाॅर्मूला

नर्इ दिल्ली। आज के दौर में हर कोर्इ मोटी कमार्इ करने की जुगत में लगा हुआ है। एेसे में यदि आपको किसी अरबपति से कमार्इ करने का टिप्स मिले तो साचिए कितना मजेदार होगा। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स ने भी पैसे कमाने के कुछ टिप्स दिए है। बिल गेट्स के इस टिप्स से निश्चित ही आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने आैर अपने कारोबार में तरक्की करने में मदद मिलेगी। तो आइए जानते हैं क्या है बिल गेट्स के ये टिप्स


1. बिल गेट्स ने नए एंटरप्रेन्योर्स को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने आैर बेहतर प्रदर्शन के लिए जो सबसे पहली बात बतार्इ है वो ये कि आप सांइस आैर इससे जुड़े फील्ड में निवेश करें। गेट्स का मानना है कि ग्लोबल बीमारी को खत्म करने आैर नए एनर्जी सिस्टम को बनाने के लिए कारोबारियों को निवेश करना चाहिए। इसमे आप जितना सिखेंगे उतना ही आपको फायदा होेगा।

2. गेट्स ने बताया कि समझदार होने का कोर्इ सही तरीका नहीं होता। यदि विभिन्न तरह के टैलेंट वाले लोगों को एक जगह बनाए रखने में सफल होते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले उन्हे पहले ये लगता था कि जिसका IQ अच्छा होता है वो सबकुछ कर सकते हैं लेकिन एेसा नहीं। यदि अापके पास अलग-अलग तरह के स्किल्स हैं तो आप जान लीजिए कि अाप इंटेलीजेंट है।

3. बिल गेट्स नए एंटरप्रेन्योर्स को जो सबसे बड़ी टिप्स दी वो ये कि अपने जीवन में जो चाह रहे है आैर वो आपके नहीं मिल रहा तो आप हार न मानें। अपने गुस्से आैर फ्रस्टेशन को चैनेलाइज्ड कर सही दिशा में लगाएं।

4. आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि इस दुनिया में कोर्इ भी आपकी इज्जत की परवाह नहीं करता है। दुनिया सबसे पहले ये कहती है कि आप अपने लिए कुछ अचीव करें फिर वो आपकी इज्जत करती है।

5. आपको अपने सपनों को तब तक सुरक्षित रखना चाहिए जब तक की वो एक दिन हकीकत न बन जाए। आप अाने वाले भविष्य में क्या बन सकते हैं इस बात का शो-आॅफ न करें।

6. आप काॅलेज से निकलकर एक मोटी कमार्इ नहीं कर सकते है या सीधे वाइस प्रेसीडेंट नहीं बन सकते है। आप सिर्फ एक दिन में ही किसी उंचार्इ पर नहीं पहुंच सकते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अापको निरंतर काम करना होगा।

7. आपको अपने अंदर धैर्य जरूर रखना होगा। अपनी नौकरी के दौरान आपको एेसे लोग मिलेंगे जो आपकी गलती बताएंगे। क्योंकि वो कम समय में बेस्ट रिजल्ट चाहते हैं। यदि आप एेसा नहीं करते तो आपकी नौकरी पर बन आती है। अभी आपके पास समय आैर मौका दोनों आैर एेसे में आपको अपनी गलतियों को सुधारना जरूर सीखना होगा।

Published on: