3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5000 रुपए में बाइक आैर 6000 रुपए का स्कूटर, अाॅफर सिर्फ सीमित दिनों के लिए

कर्इ आॅटो कंपनियां अपनी मोटर साइकिल आैर स्कूटर पर भारी छूट दे रही हैं, कर्इ तो लोगों को मात्र पांच आैर छह हजार रुपए बाइक आैर स्कूटर घर ले जाने का मौका भी दे रही है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 20, 2018

bike

5000 रुपए में बाइक आैर 6000 रुपए का स्कूटर, अाॅफर सिर्फ सीमित दिनों के लिए

नई दिल्ली। जब भी आप अपनी पसंद का व्हीकल खरीदने जाते हैं तो सबसे आप उसके फीचर्स आैर लुक्स पर ध्यान देते हैं। खासकर टू व्हीलर्स पर। मौजूदा समय में टू व्हीलर कंपनियां भी इन्हीं दो चीजों पर ज्यादा फोकस भी कर रही हैं। लेकिन आज हम आपको आपकी पाॅकेट के हिसाब से टू व्हीलर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। जी हां, आज हम आपको 5000 रुपए में टाॅप कंपनी की न्यू बाइक आैर 6000 रुपए स्कूटर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको यह आॅफर कौन सी कंपनियां दे रही हैं।

5000 रुपए में दे रही है यह कंपनी बाइक
टीवीएस अपनी 100cc बाइक Sport पर 5000 रुपए की डाउन पेमेंट का ऑफर दे रही है, साथ ही प्रोसेसिंग फीस भी जीरो कर दी गई है। इस बाइक की कीमत 39000 रुपए से शुरू होती है। इस बाइक पर 5 साल की वारंटी कंपनी की तरफ से दी जा रही है।

बजाज डिस्कवर पर भी भारी छूट
बजाज ऑटो भी अपने ग्राहकों के लिए कम डाउन पेमेंट का ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने डिस्कवर 110 और 125 पर ऑफर्स पेश किए हैं। कीमत की बात करें तो डिस्कवर 110 की कीमत 51,174 रुपए है, जबकि डिस्कवर 125 की कीमत 54,669 रुपए है। आप किसी भी बाइक को खरीदिए लेकिन ऑफर के तहत आपको सिर्फ 5,555 की डाउन पेमेंट देनी होगी और आप अपनी पसंदीदा बाइक को घर ले जा सकते हैं। बाकी पेमेंट आप किस्तों में दे सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ 30 जून तक ही लागू है।

6000 रुपए में एेसा स्कूटर नहीं मिलेगा
बाइक के अलावा स्कूटर पर भी कम डाउन पेमेंट का ऑफर मिल रहा है। हीरो मोटोकॉर्प अपने मेस्ट्रो स्कूटर पर 6000 रुपए की कम डाउन पेमेंट का ऑफर लेकर आए हैं। मेस्ट्रो की कीमत 49,900 से शुरू होती है, यदि आप इस स्कूटर को खरीदते हैं तो आपको सिर्फ 6000 रुपए की डाउन पेमेंट देनी होगी और बाकी का भुगतान आसान किस्तों में दे सकते हैं। इसके अलावा इस स्कूटर पर 2,300 रुपए तक के फायदे भी मिल रहे हैं, जिसके जिसके लिए आप अपने हीरो मोटोकॉर्प के शो-रुम पर विजिट कर सकते हैं।

Story Loader