भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के जुड़वा बच्चे ईशा और आकाश अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के जुड़वा बच्चे ईशा और आकाश अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में जहां ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल से इटली में सगाई की तो वहीं कुछ महीनों पहले आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता से मुबंई में सगाई की थी। दोनों ही परिवार देश के अमीरों की लिस्ट में आते हैं। लेकिन दोनो ही परिवार दौलत के मामले में मुकेश अंबानी से कई गुना पीछे हैं। तो आइए जानते है अपने समधियों से कितने अमीर है मुकेश अंबानी।
अजय पीरामल से इतने अमीर हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल इंडस्ट्री के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रही है। अजय पीरामल एक बेहद सफल कारोबारी हैं। अजय पीरामल, पीरामल एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं और यह कंपनी फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंस सर्विस के क्षेत्र में काम कर रही है। उनकी कंपनी 30 देशों में कारोबार करती है। फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति 4.5 बिलियन डॉलर है और वे भारत में 22वें और दुनिया में 404वें सबसे अमीर आदमी हैं। यानी उनकी संपति 38,900 करोड़ रुपए है। ईशा के होने वाले ससुर अजय पीरामल के पास उनके पिता मुकेश अंबानी की दौलत के करीब-करीब 10वें हिस्से के बराबर की ही संपत्ति है।
इतने करोड़ के मालिक हैं रसेल मेहता
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी जल्द हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी करने वाले हैं। वैसे, मुकेश अंबानी अपने समधी से कितने अमीर हैं, इसका पता 2015 के हारून रिच लिस्ट से पता चलता है। तब रसेल 229वें नंबर थे, जबकि मुकेश अंबानी तब भी देश के सबसे रईस की रिच लिस्ट में नंबर वन पर थे। बेल्जियम बेस्ड रोजी ब्लू मेहता परिवार की कंपनी हैं और ये दुनिया की बड़ी डायमंड ज्वैलरी कंपनी मानी जाती है। रसेल मेहता कंपनी के एमडी हैं। कंपनी रॉ डायमंड, डायमंड और ज्वेलरी को पॉलिश करने से जुड़ा काम करती है। भारत में इसके 30 से ज्यादा स्टोर्स हैं। यह कंपनी दुनिया के 12 देशों में हीरा कारोबार करती है। रसेल का नेटवर्थ करीब 4000 करोड़ रुपए है। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति रसेल महेता से कई गुना ज्यादा है।
दोनो समधियों से इतने अमीर मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। साथ ही 3 लाख 71 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ रिच लिस्ट में टॉप पर हैं। जबकि मुकेश अंबानी के दोनो समधी दौलत के मामले मे उनके आस-पास भी नहीं हैं।