कॉर्पोरेट वर्ल्ड

दर्शन के लिए बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, चंदन और केसर के लिए दान किए 2 करोड़ रुपए

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शनिवार को अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे यहां अन्होंने विशेष पूजा और गीता पाठ में भाग लिया मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह धर्माधिकारी और भुवन चंद्र उनियाल ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया

2 min read
May 26, 2019
दर्शन के लिए बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, चंदन और केसर के लिए दान किए 2 करोड़ रुपए

नई दिल्ली।रिलायंस इंडस्ट्रीज ( RIL ) के चेयरमैन मुकेश अंबानी शनिवार को अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां अन्होंने विशेष पूजा और गीता पाठ में भाग लिया। वहां पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह धर्माधिकारी और भुवन चंद्र उनियाल ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने बीकेटीसी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि तमिलनाडु में रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरू भाई अंबानी के नाम से जमीन खरीदकर इस जमीन पर चंदन की खेती होगी। इस जमीन पर उगने वाले चंदन और केसर को मंदिर प्रबंधन को दान किया जाएगा।


मंदिर में दान किए 2 करोड़ रुपए

आपको बता दें कि खेती करना के अलावा अंबानी ने मंदिर में दो करोड़ रुपए का दान भी दिया है। इस राशि से बदरीनाथ में चंदन-केसर और केदारनाथ ? में पूजा-सामग्री खरीदी जाएगी। अंबानी समय-समय पर बद्रीनाथ दर्शन के लिए जाते रहते हैं। अंबानी के काह कि चंदन की खेती कराने के बाद मंदिर में काफी काम आसान हो जाएंगे।


केदारनाथ मंदिर में भी किए दर्शन

बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद मुकेश अंबानी ने केदारनाथ मंदिर के भी दर्शन किए। यहां उन्होंने एक घंटे तक पूजा-पाठ किया। इसके साथ ही वहां के विकास कार्यों के बारे में भी जायजा लिया। केदारनाथ मंदिर में भी मुकेश अंबानी ने 1 करोड़ रुपए का दान किया। मंदिर में पूजा करने के बाद अंबानी वहां से देहरादून के लिए रवाना हो गए।


ये भी देखें: खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम


ईशा की शादी पर भी गए थे दर्शन करने

बता दें कि नंवबर में बेटी ईशा की शादी का निमंत्रण पत्र चढ़ाने चढ़ाने बद्रीनाथ-केदारनाथ गए थे। उस वक्त उन्होंने दोनों मंदिरों को 51-51 लाख रुपए का दान दिया था। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत का नाम इस साल बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में भी शामिल किया गया है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
26 May 2019 09:38 am
Also Read
View All