31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय माल्या को लगा एक और झटका, यूके की कंपनी को चुकाने होंगे 945 करोड़ रुपए

शराब कारोबारी विजय माल्या को एक को एक और बड़ा झटका लगा है शनिवार शाम यूके के हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि विजय माल्या को डिआजियो कंपनी को करीब 945 करोड़ रुपए चुकाने होंगे मामला माल्या की दो कंपनियों के अधिग्रहण का है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 26 May 2019, 10:03 AM IST

vijay mallya

विजय माल्या को लगा एक और झटका, यूके की कंपनी को चुकाने होंगे 945 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या को एक को एक और बड़ा झटका लगा है। शनिवार शाम यूके के हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि विजय माल्या को डिआजियो कंपनी को करीब 945 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। मामला माल्या की दो कंपनियों के अधिग्रहण का है। डिआजियो ने विजय माल्या की कंपनियों की हिस्सेदारी खरीदने के लिए पैसे चुकाए थे, लेकिन उन्हें शेयर में हिस्सेदारी तक नहीं मिली। इससे उन्हें काफी नुकसान भी हुआ। कंपनी ने विजय माल्या को सीधे चार करोड़ डॉलर का भी भुगतान किया था। इसके संबंध में भी अभी केस चल रहा है।


माल्या की कंपनी के साथ की थी डील

आपको बता दें कि डिआजियो यूके की एक पेय कंपनी है, जिसके साथ माल्या ने डील की थी। माल्या के वकील ने कोर्ट में कहा कि कंपनी से डील करते वक्त डिआजियो ने मौखिक रूप से कहा गया था कि वह इतनी जल्दी कोई दावा नहीं करेगी। कोर्ट ने माल्या की बात को खारिज करते हुए कहा कि ब्याज सहित डिआजियो के पैसे लौटाने होंगे


ये भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के बाद अब रेल मंत्रालय आम जनता के फायदे के लिए करने जा रहा ये काम


शनिवार को डील को किया खारिज

डिआजियो के प्रवक्ता डॉमिनिक रेडफर्न ने कहा, 'हमें खुशी है कि हमारी जीत हुई।' आपको बता दें कि विजय माल्या की जिन कंपनियों के अधिग्रहण का मामला चल रहा है उन दोनों कंपनियों को उनके बेटे सिद्धार्थ चलाते हैं। तीन साल पहले उनके और डिआजियो के बीच डील हुई थी। डिआजियो ने माल्या के साथ डील की थी और डील करते समय पर कंपनी ने कहा था कि अगर डील फेल होती है तो माल्या को इसका भुगतान करना होगा। माल्या के वकील ने इस बात को कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसको शनिवार को खारिज कर दिया गया है।


17.5 करोड़ डॉलर का करना है भुगतान

इसके साथ ही रेडफर्न ने कहा, 'हम चाहते हैं कि विजय माल्या 17.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करें। यह पैसा विजय माल्या की कंपनियों ने ठगा है। हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि चुकाई गई पूरी धनराशि ब्याज के साथ वापस ली जाएगी।'


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में ऊर्जा मंत्रालय का और बढ़ेगा महत्व, हो सकते हैं ये बड़े बदलाव


ICICI बैंक से ले रखा है लोन

गौरतलब है कि माल्या की इन दोनों कंपनियों का नाम यूएसएल और सीएएसएल है। इस मामले में तीन कंपनियां पीएलसी, डिआजियो होल्डिंग्स नीदललैंड्स और डिआजियो फाइनेंस पीएलसी दावेदार हैं। माल्या की वॉटसन और सीएएसएल ने इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक से कर्ज ले रखा है। इसके बाद ही डिआजियो ने चार्टर्ड बैंक से रीफाइनैंस करवाने के लिए माल्या की कंपनी से हाथ मिलाया था। सुनवाई के दौरान माल्या कोर्ट में मौजूद नहीं थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.