कॉर्पोरेट वर्ल्ड

अजीम प्रेमजी के रिटायरमेंट के बाद रिशद प्रेमजी संभालेंगे विप्रो की कमान, 1.60 लाख करोड़ की है कंपनी

अजीम प्रेमजी के बाद उनका कार्यभार उनके बेटे रिशद प्रेमजी संभालेंगे 31 जुलाई को अजीम प्रेमजी ने अपने पद से रिटायर हुए
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 4:27 PM IST
azim premji

नई दिल्ली। 30 जुलाई को अजीम प्रेमजी ने एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है और उनके इस्तीफा देने के बाद उनके बेटे रिशद प्रेमजी अब से कंपनी की कमान संभालेंगे। आने वाले 5 सालों तक रिशद कंपनी की संभालेंगे। इस समय विप्रो 1.60 लाख करोड़ रुपए की कंपनी के रुप में काम कर रही है। अजीम प्रेमजी लंबे समय से कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। फिलहाल इस्तीफा देने के बाद भी अजीम प्रेमजी विप्रो के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और फाउंडर चेयरमैन के तौर पर कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे।


2007 से जुड़े हैं कंपनी के साथ

आपको बता दें कि रिशद प्रेमजी साल 2007 से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। विप्रो के साथ जुड़ने से पहले वह बेव कंपनी लंदन में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जीई कैपिटल में भी काम किया है। कंपनी को संभालने के साथ-साथ रिशद कंपनी की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक और शिक्षा से जुड़े कामों की भी देखरेख करते हैं। रिशद को वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम ने साल 2014 में यंग ग्‍लोबल लीडर के तौर पर भी सम्‍मानित किया था। रिशद आईटी कंपनियों के संगठन नैस्कॉम (NASSCOM) के चेयरमैन भी रहे हैं।


नई ऊंचाइयों पर जाएगी कंपनी

अजीम प्रेमजी ने रिटायरमेंट के समय कहा कि आने वाले समय में विप्रो और ऊंचाइयों पर जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी की स्ट्रैटेजी को सफल बनाने के लिए हम प्रमुख रूप से चार क्षेत्रों- डिजिटल, क्लाउड, इंजीनियरिंग सर्विसेज और साइबर सिक्योरिटी में निवेश कर रहे हैं, जिसका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा।


तीसरी सबसे बड़ी IT कंपनी विप्रो

बता दें कि विप्रो देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी है। अजीम प्रेमजी ने इस कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। इस कंपनी के दुनियाभर में 1 लाख 30 हजार कर्मचारी हैं और इसकी 54 देशों में शाखाएं हैं। विप्रो का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
1 Aug 2019, 4:27 PM IST
Published on: