अगर किसी भी किसान को अब तक सरकार की इस स्कीम का फायदा नहीं मिल रहा है तो अभी भी आप इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और सरकार की इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको कृषि विभाग में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा या फिर आप किसी लेखपाल से भी इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। वह वेरीफिकेशन करेगा कि आप किसान हैं या नहीं? और उसके बाद में आपका इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन करा दिया जाएगा। इसके लिए रेवेन्यू रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर देना होगा।