कॉर्पोरेट वर्ल्ड

भारत का दूसरा सबसे महंगा अभिनेता है, इतने करोड़ का मालिक

सलमान की फिल्म चाहे जितना कमा ले 100 करोड़, 200 करोड़ या 300 करोड़ सलमान हमेशा ही अपनी कमाई का 90 फीसदी हिस्सा दान में दे देते हैं।
2 min read
सलमान
भारत का दूसरा सबसे मंहगा अभिनेता है, इतने करोड़ का मालिक

नई दिल्ली। सलमान की फिल्म चाहे जितना कमा ले 100 करोड़, 200 करोड़ या 300 करोड़ सलमान हमेशा ही अपनी कमाई का 90 फीसदी हिस्सा दान में दे देते हैं। इसके बावजूद भी सलमान ना सिर्फ कई करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। बल्कि सलमान के पास कई सलमान दुनिया की कई ऐसी बेशकीमती चीजे है जो शायद ही किसी के पास हो। इतना ही नहीं हाल ही में आई फोर्ब्स लिस्ट की नई रिपोर्ट के मुताबिक सलमान दुनिया के नौवें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता भी हैं।


इतने करोड़ के है मालिक
सलमान खान के स्टारडम का जलवा ऐसा है कि वह एक फिल्म के लिए पचास करोड़ रुपये बतौर फीस लेते है। इतना ही नहीं सलमान खान की कमजोर फिल्में भी आसानी से बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का बिजनेस कर जाती है। रियलिटी शो बिग बॉस के बारे में ऐसा यह कहा जाता है कि वह एक एपिसोड के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज करते हैं। ऐसा कहा जा रहा है की इस बार बिग बॉस के एक एपिसोड के लिए सलमान 14 करोड़ रुपए बतौर फीस ले रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान 318 मिलियन यानी 1950 करोड़ रुपये के मालिक है। 2017 में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने इस वित्तीय वर्ष यानी 2017 में 232 करोड़ रुपए की कमाई की।

सलमान के पास बेशुमार दौलत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान बेशुमार दौलत के मालिक है। वो ना सिर्फ फिल्मों से हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं बल्कि कई लग्जरी कारें, बाइक , आलीशान घर , प्राइवेट याट आदि के मालिक भी हैं। सलमान जो साइकिल चलाते नजर आते है उसकी कीमत 4 लाख 32 हजार बताई जाती है। सलमान खान के पास तकरीबन 5 से ज्यादा बाइके हैं। जिनकी कीमत 1.5 करोड़े से ज्यादा हैं। सलमान खान के पास 9 महंगी लग्जरी गाड़ियां है। जिनकी किमत 15 करोड़ से ऊपर बताई जाती हैं। इसके अलावा सलमान के पास 3 करोड़ रुपए का याट हैं। सलमान खान के जिस गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते है उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जाती है।

सलमान के पास इतनी प्रॉपर्टी
बांद्रा इलाके में सलमान खान ने 11वीं माले पर फ्लैट लिया है। इस लग्जरी एपार्टमेंट की कीमत 30 करोड़ रुपये बताई जाती है। पनवेल फॉर्महाउस भी सलमान खान की संपत्ति बताई जाती है यह 150 एकड़ में फैला है और इसकी कीमत 80 करोड़ रुपए बताई जाती है। सलमान का गोराई इलाके में एक फार्महाउस है । जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए हैं। सलमान के ब्रांड बीइंग ह्यूमन की वैल्यूशन 235 करोड़ बताई जाती है। इसके आलवा सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी है जिसका सलमान खान फिल्मस हैं। ये हर साल कई करोड़ की कमाई करती हैं।

Published on:
24 Aug 2018 01:27 pm