
दीपावली से पहले देश को नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा तोहफा, अब फ्लाइट में मिलेगी…
नर्इ दिल्ली। नरेंद्र मोदी देश को दीपावली से पहले पहले एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इस तोहफे का इंतजार देश के लोग काफी दिनों से कर रहे थे। अब फ्लाइट में सफर करने वालों को मोदी सरकार फ्री इंटरनेट सेवा प्रदान करने जा रही है। टेलीकाॅम मिनिस्ट्री इस पर जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी कर सकती है। इसके लिए मंत्रालय की आेर से ट्रार्इ की सभी सिफारिशों को मान लिया है।
दीपावली से पहले शुरू हो सकती है सुविधा
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइट में यह सुविधा दीपावली से पहले मिल सकती है। टेलीकॉम मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार फ्लाइट में इंटरनेट की सुविधा के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लाइसेंस की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने के बाद अगले दो माह में टेलीकॉम व एयरलाइंस कंपनियों को लाइसेंस देने का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद दीपावली के आसपास इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।
हवार्इ जहाज में होंगे तकनीकी बदलाव
30,000 फीट ऊंची फ्लाइट में इंटरनेट की सुविधा देने के लिए हवार्इ कंपनियों को अपने हवार्इ जहाज में तकनीकी बदलाव कराने होंगे। जानकारों की मानें तो इंटरनेट कनेक्टीविटी के लिए हवार्इ जहाज में मोडिफिकेशन कराने की जरुरत होगी। इस पूरे काम में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्चा हो सकता है। मोडिफिकेशन के लिए जहाज करीब हफ्तेभर तक उड़ान नहीं भर सकेंगे। जिसके तहत कंपनियों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
टेलीकाॅम कंपनियों के कयास
वहीं टेलीकॉम कंपनियों का मानना है कि फ्लाइट में इंटरनेट की सुविधा मिलने में साल भर तक का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि शुल्क को लेकर भी समस्या खड़ी हो सकती है। क्योंकि फ्लाइट में इंटरनेट बहाल करने पर उनकी लागत बढ़ेगी। वहीं उन्हें भी यह देखना होगा कि घने जंगल जैसी जगहों वाले इलाके में कनेक्टिविटी कैसे कायम रहेंगे?
इन खबरों को भी पढ़ें
दो दिनों की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 50 पैसे तक की हो चुकी है वृद्घि
पेटीएम गोल्ड का रक्षाबंधन पर शानदार आॅफर, 10 ग्राम खरीदिये आैर 100 ग्राम मुफ्त ले जाइए
इस एप के द्वारा हुआ था फेसबुक के 40 लाख यूजर्स डेटा का दुरुपयोग, फेसबुक ने लगाया प्रतिबंध
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मोदी सरकार के इस कदम ने पूरे देश को कर दिया खुश, मिलेगी बड़ी राहत
देश में शुरू हुर्इ नोटों की किल्लत, 18000 से ज्यादा एटीएम में नहीं है कैश
Published on:
24 Aug 2018 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
