कॉर्पोरेट वर्ल्ड

हैप्पी बर्थ डे बिग बीः 75 की उम्र में अपने बेटे आैर बहू से ज्यादा कमार्इ करते हैं अमिताभ बच्चन

आज अमिताभ बच्चन का 75 वां जन्मदिन है, उनके पास अपने बेट आैर बहू से ज्यादा संपत्ति है।
3 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 11:22 AM IST
Bachchan Familly
हैप्पी बर्थ डे बिग बीः 75 की उम्र में अपने बेटे आैर बहू से ज्यादा कमार्इ करते हैं अमिताभ बच्चन

नर्इ दिल्ली। बाॅलीवुड के शहंशाह आैर बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन का आज 75वां जन्मदिन है। उन्हाेंने अपनी जिंदगी आैर करियर में कर्इ उतार चढ़ाव देखे। जिस सफलता आैर असफलता को उन्होंने देखा शायद ही किसी दूसरे एक्टर ने देखा हो। इसलिए उन्हें महानायक भी कहा जाता है। निजी आैर प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने जो किरदार निभाया उसे पूरी दुनिया ने सराहा आैर आज भी तारीफ करती थक नहीं रही है। ताज्जुब की बात तो ये है कि उनके बेटे अभिषेक आैर एश्वर्य राय बच्चन दोनों ही बाॅलीवुड में सुपरस्टार हैं। उसके बाद भी अमिताभ अपने बेटे आैर बहू से ज्यादा कमार्इ करते हैं। अगर दोनों की संपत्ति को मिला भी दिया जाए तो अमिताभ के पास दौलत ज्यादा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अमिताभ के पास कितनी दौलत है आैर अपने बेटे आैर बहू से कितना आगे हैं?

अमिताभ बच्चन के पास है इतनी दौलत

अमिताभ बच्चन के पास मौजूदा समय में 700 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वो हर एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपए लेते हैं। वहीं जब भी वह किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन करते हैं तो उनकी फीस 5 करोड़ रुपए होती है। उनके पास 18 करोड़ रुपए 11 गाड़ियां हैं। जबकि उनके पर्सनल इनवेस्टमेंट 165 करोड़ के हैं। उनके पास जलसाए जनक आैर प्रतिक्षा समेत पांच घर हैं। जिनकी कीमत भी करोड़ों रुपयों में हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 सालों में उनकी संपत्ति में 90 फीसदी का इजाफा हुआ है आैर वो एक साल में 54 करोड़ रुपए की कमार्इ करते हैं। मौजूदा समय में वो कौन बनेगा करोड़ में नजर आ रहे हैं। दिसंबर के महीने में उनकी फिल्म ठग्स आॅफ हिंदुस्तान भी रिलीत होने जा रही है। जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार रहे हैं।

बेटे अभिषेक की है इतनी कमार्इ

अगर बात बेटे अभिषेक बच्चन की करें तो कमार्इ के मामले में वो पिता अमिताभ से काफी पीछे हैं। अगर अभिषेक बच्चन की कुल नेट वर्थ की बात करें तो वो 206 करोड़ रुपए के असपास है। वो हर फिल्म के लिए 4.5 करोड़ रुपए लेते हैं। उन्होंने पर्सलन इंवेस्टमेंट 132.8 करोड़ रुपए की है। उनके पास 6 लक्जरी गाड़ियां हैं। जिनकी कीमत 5.5 करोड़ रुपए है। उन्होंने 2011 में मुंबर्इ में एक घर भी खरीदा था। जिसकी कीमत 36.5 करोड़ रुपए है। वो लगातार अपनी संपत्ति को बढ़ा रहे हैं। वैसे सकी गति मध्यम है। आैर अमिताभ बच्चन से काफी कम।

एश्वर्य के पास है इतनी दौलत

वहीं एश्वर्य राय बच्चन की बात करें तो वो भी बाॅलीवुड की काफी वेलनोन एक्ट्रेस में से एक है।मौजूदा समय में वो भले ही इतनी फिल्में नहीं कर रही हैं, लेकिन सुर्खियों आैर कमार्इ के मामले में अपने पति से बिल्कुल भी कम नहीं है। लेकिन अमिताभ के आगे एश्वर्य का चार्म भी फीका पड़ जाता है। एश्वर्य की संपत्ति की बात करें तो उनका नेटवर्थ 236 करोड़ रुपए है। यानि अभिषेक बच्चन से ज्यादा है। वो एक फिल्म करने के लिए 6 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। एडवरटीजमेंट करने के लिए वो 7 करोड़ लेती है। उनका पर्सलन इंवेस्टमेंट 182 करोड़ रुपए के आसपास है। उनके पास चार गाड़ियां हैं। जिनकी कीमत 4.2 करोड़ रुपए है।

Published on: