टेक्नोलॉजी

AC से कम बिल में चाहिए ज्यादा कूलिंग? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

AC Cooling Tips: गर्मी में AC का बिल कम और कूलिंग ज्यादा चाहिए? जानिए 5 आसान और असरदार टिप्स जिनसे आप बिजली की बचत के साथ ठंडी हवा का पूरा मजा ले सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2025, 10:27 AM IST
AC Cooling Tips in Summer
AC Cooling Tips in Summer

AC Cooling Tips in Summer: गर्मी का मौसम आते ही घरों में AC की खपत काफी बढ़ जाती है। लेकिन इसके साथ-साथ बिजली का बिल भी जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपको AC की जबरदस्त कूलिंग मिले लेकिन बिजली का बिल कम आए, तो कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं। आइए जानते हैं वो 5 ट्रिक्स, जो न सिर्फ कूलिंग को बढ़ाएंगी बल्कि बिजली का बिल भी घटाएंगी।

1. AC का टेम्परेचर 24–26°C पर सेट करें

    बहुत से लोग AC को 16–18 डिग्री पर चलाते हैं, लेकिन ऐसा करना न तो सेहत के लिए सही है और न ही बिजली की खपत के लिए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप AC को 24 से 26 डिग्री पर चलाते हैं तो कमरे में बढ़िया ठंडक मिलती है और बिजली भी कम खर्च होती है।

    2. हर 15 दिन में फिल्टर की सफाई करें

      AC का एयर फिल्टर धूल से भर जाता है, जिससे कूलिंग में कमी देखने को मिलती हो जाती है और मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हर 10-15 दिन में फिल्टर को साफ करने से कूलिंग बेहतर होने के साथ-साथ बिजली की बचत भी होगी।

      3. कमरे को बंद और सील रखें

        अगर AC चलाते समय दरवाजे और खिड़कियां खुली रहती हैं तो ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और AC को ज्यादा देर तक चलाना पड़ता है। इससे बिल बढ़ता है। कोशिश करें कि रूम एयरटाइट हो ताकि कूलिंग अंदर बनी रहे।

        4. सीलिंग फैन का करें इस्तेमाल

          AC के साथ अगर आप सीलिंग फैन (पंखा) भी चलाएं, तो ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है। इससे AC को कम समय के लिए चलाना पड़ेगा और बिजली बचेगी। यह इलेक्ट्रिसिटी सेविंग का स्मार्ट तरीका है।

          5. AC को टाइमर मोड पर चलाएं

            अक्सर लोग रातभर AC चलाते हैं, जिससे बिल ज्यादा आता है। लेकिन अगर आप टाइमर मोड का इस्तेमाल करें और सोने के 2-3 घंटे बाद AC अपने आप बंद हो जाए, तो यह काफी बिजली बचाता है और नींद पर भी असर नहीं डालता है।

            Updated on:
            14 Apr 2025, 10:27 AM IST
            Published on: