टेक्नोलॉजी

Airtel ने कराई अपने यूजर्स की मौज, 398 रुपये वाले इस रिचार्ज के साथ मिल रहा हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन

Airtel 398 Prepaid Recharge Plan: हॉटस्टार से यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स, मूवीज और वेब सीरीज आसानी से देख पाएंगे। हालांकि, हॉटस्टार का मोबाइल प्लान केवल एक डिवाइस पर ही काम करेगा क्योंकि कंपनी केवल सिंगल स्क्रीन एक्सेस ऑफर करती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 12:30 PM IST
Airtel Prepaid Plan

Airtel Prepaid Plan: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, इसकी कीमत 398 रुपये है। यह प्लान उन खास यूजर्स के लिए है जो हाई-स्पीड इंटरनेट और एंटरटेनमेंट पैक की चाहत रखते हैं। इसका फायदा एयरटेल थैंक्स ऐप, वेबसाइट और रिटेल आउटलेट्स से लिया जा सकता है।

Airtel 398 Prepaid Recharge Plan: क्या है एयरटेल का नया रिचार्ज प्लान?

398 रुपये वाले इस एयरटेल प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस वैलिडिटी के दौरान यूजर्स अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा का बेनिफिट उठा सकते हैं। इसके तहत रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में एयरटेल यूजर्स को डेली 2GB 5G डेटा मिलेगा।

फ्री मिलेगा हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन

इस प्लान की खासियत यह है कि, यूजर्स को रिचार्ज के साथ-साथ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी, यानि की रिचार्ज की वैलिडिटी तक ही फ्री हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन का बेनिफिट उठाया जा सकता है। हॉटस्टार से यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स, मूवीज और वेब सीरीज आसानी से देख पाएंगे। हालांकि, हॉटस्टार का मोबाइल प्लान केवल एक डिवाइस पर ही काम करेगा क्योंकि कंपनी केवल सिंगल स्क्रीन एक्सेस ऑफर करती है।

Updated on:
15 Dec 2024, 12:30 PM IST
Published on: