डिस्काउंट ऑफर्स बेनिफिट्स के तौर पर इस न्यू ईयर प्लान के साथ यूजर 2,150 रुपये के एलिजिबल ब्रांड के कूपन भी बेनिफिट ले सकते हैं। इसमें 500 रुपये का Ajio कूपन भी शामिल है, जिसे मिनिमम 2,500 रुपये की खरीदारी पर यूज किया जा सकता है। इसके साथ अन्य पार्टनर बेनिफिट्स भी ले सकेंगे, मिनिमम 499 रुपये की खरीदारी पर स्विगी से 150 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही ईजमाईट्रिप डॉट कॉम मोबाइल ऐप और वेबसाइट से फ्लाइट बुकिंग पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट भी शामिल है।