टेक्नोलॉजी

एयरटेल लाया है V-Fiber ब्रॉडबैंड, Fast internet के साथ अनलिमटेड फ्री कॉलिंग

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने V-Fiber सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि V-Fiber 100Mbp तक की इंटरनेट स्पीड देगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2016, 10:38 PM IST
Feature image

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने V-Fiber सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि V-Fiber 100Mbp तक की इंटरनेट स्पीड देगा। इस सर्विस को अभी चेन्नई में शुरु किया गया है। देश के 87 शहरों जिसमें दिल्ली एनसीआर भी शामिल है में इस सर्विस को आने वाले कुछ हफ्तों में शुरु किया जाएगा।

इसके साथ ही सभी ब्रॉडबैंड यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल का ऑफर भी दिया जाएगा। इस नए मॉडम की कीमत को सेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है। इस ब्रॉडबैंड सेवा को लेने के लिए पुराने कस्टमर्स को भी नया मॉडम खरीदना होगा। एयरटेल ने साफ किया है कि इंटरनेट की स्पीड तो बढ़ेगी लेकिन इसके साथ महीने के रेंटल प्लान की कीमत नहीं बढ़ाई गई है।

इसके साथ ही एयरटेल ने कहा कि ”नए कस्टमर्स को तीन महीने का ट्रायल ऑफर दिया जाएगा। इसके तहत अगर यूजर स्पीड से संतुष्ट ना हुए तो मॉडल को वापस लौटा सकते हैं। इससे साथ ही दिए गए ‘अनलिनिटेड कॉल ऑफर’ के तहत एयरटेल ब्रॉडबैंड यूजर किसी की कनेक्शन के यूजर से फ्री कल का मजा ले सकते हैं।

Published on: