इस Apple Event में iPhone 17e समेत कई नए डिवाइसों का खुलासा हो सकता है। साथ ही ये भी कयास लगाया जा रहा है की Apple इस इवेंट में कुछ खास पेश कर सकता है।
Apple Event 2026: फोन लवर से लेकर गैजेट प्रेमियों के लिए हर बार की तरह होने वाले एप्पल इवेंट की डेट सामने आ गयी है। Apple Event 2026 इस साल का सबसे बड़ा और दिलचस्प इवेंट साबित हो सकता है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने मार्च 2026 में अपना Special Apple Experience इवेंट घोषित कर दिया है।
Apple साल का सबसे बड़ा इवेंट 4 मार्च 2026 को अमेरिका के New York City (न्यूयॉर्क सिटी ) में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 यह प्रोग्राम Apple की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। Apple वॉच, AirPods या अन्य डिवाइसों से जुड़ी कोई घोषणा भी संभव है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। टेक प्रेमियों के लिए यह एक बड़ा मौका है नए प्रोडक्ट्स को सबसे पहले देखने का।
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र iPhone 17e बना हुआ है, जो Apple की 17 सीरीज में एक सस्ता मॉडल होने की संभावना जताई जा रही है। लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो इसको बेहतर कलर और क्लैरिटी देगा। साथ ही फोटोग्राफी के लिए 48MP का मेन कैमरा और फ्रंट में 18MP सेल्फी कैमरा भी देखने को मिल सकता है।लीक्स की माने तो Apple के अपकमिंग मॉडल में नया A19 चिप देखने को मिल सकता है, जो पावर एफिशिएंसी में सुधार लाएगा। साथ ही इसमें iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम, USB Type-C पोर्ट और GPS, NFC जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
एप्पल अपने MacBook यूजर्स के लिए भी खास खबर लाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार नए लैपटॉप में Apple का M-5 पावर चिप देखने को मिल सकता है। एप्पल 13 से 15 इंच तक की बड़ी OLED स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट के साथ इसे मार्किट में ला सकता है। इसके प्रो वेरिएंट में M6 प्रो चिप और 1TB तक स्टोरेज मिलने की सम्भावना बताई जा रही है। इस लैपटॉप में AI सपोर्ट मिलने का अनुमान है।
Apple हर साल नए प्रोडक्ट लॉन्च के साथ नई तकनीकों का प्रदर्शन करती है। चाहे वो AI फीचर्स हों, बेहतर प्रोसेसर हों या प्रीमियम डिजाइन। इस बार यह संकेत मिल रहा है कि Apple बाजार में अधिक लोगों तक पहुंच के लिए किफायती विकल्प लाने की कोशिश कर रही है।