टेक्नोलॉजी

एपल की घड़ी में है क्या खास बात, भारत में कब से हो रही है खरीद को उपलब्ध, जानिए इसके फीचर्स आैर कीमत

एपल ने अपनी स्मार्ट वाॅच सीरिज2 को 7 सितंबर 2016 को पेश कर उसे 16 सितंबर 2016 को अंत्तराष्ट्रीय बाजार में लाॅन्च किया था। हालांकि यह स्मार्ट वाॅच एपल की पिछली स्मार्ट वाॅच से एकदम मिलती जुलती दिखार्इ देती थी लेकिन इसके बावजूद इसके फीचर्स कुछ खास आैर अलग डिजाइन किए गए हैं। जरा एक नजर डालते हैं इसके फ
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2016, 11:33 PM IST
Feature image

एपल ने अपनी स्मार्ट वाॅच सीरिज2 को 7 सितंबर 2016 को पेश कर उसे 16 सितंबर 2016 को अंत्तराष्ट्रीय बाजार में लाॅन्च किया था। हालांकि यह स्मार्ट वाॅच एपल की पिछली स्मार्ट वाॅच से एकदम मिलती जुलती दिखार्इ देती थी लेकिन इसके बावजूद इसके फीचर्स कुछ खास आैर अलग डिजाइन किए गए हैं। जरा एक नजर डालते हैं इसके फीचर्स पर

यह वाॅटर रेजिस्टेंट गैजेट है। इसे पहनकर तैराक पानी में 50 मीटर तक की गहरार्इ में आसानी से छलांग लगा सकते हैं।

इसमें वर्कआउट एप मौजूद है जिससे आपकी एक्सरसाइज की हर एक्टिवटी को माॅनिटर कर सकेंगे। इसे एक फिटनेस डिवाइस कहकर प्रचारित किया गया है। इसमें हैल्थ फोकस्ड फीचर्स आैर एक्टविटी रिमाइंडर मौजूद हैं।

ड्यूल कोर एस2 चिप के कारण पिछली वाॅच से 50 परसेंट फास्ट स्पीड मिलती है तो नया जीपीयू 2 एक्स बैटर ग्राफिक परफाॅर्मेंस देता है। इसका डिस्प्ले पिछली वाॅच से दो गुना ज्यादा ब्राइट है जिसके कारण अाप धूप में भी स्क्रीन देख सकेंगे।

इसकी बाॅडी स्टील, एलुमिनियम आैर ग्लाॅसी सेरामिक फिनिश में उपलब्ध करवार्इ गर्इ है। एपल स्टेनलैस स्टील 549 डाॅलर, स्पोर्ट्स 369 डाॅलर आैर एपल सेरामिक 1249 रुपए से शुरू होती हैं।

Published on: