
नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत में सबसे पुरानी टेलीकॉम कंपनी है। पिछले 21 साल से बीएसएनएल भारत में अपनी सेवाएं दे रहा है। यह भारत सरकार के अधिकृत आने वाली कंपनी है। आज के इस काॅम्पीटिशन के दौर में अक्सर ही टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों के लिए नए प्लान लाती रहती हैं। साथ ही कंपनियां कई बार पुराने प्लान्स में भी बदलाव कर देती हैं। हाल ही में बीएसएनएल ने अपने एक प्रीपेड प्लान में एक बदलाव किया है।
क्या है यह बदलाव?
बीएसएनएल ने अपने 2399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है। पहले इस प्लान में 600 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। बाद में बीएसएनएल ने यह कम करके 437 दिनों की कर दी थी। अब इसे और कम करके 425 दिनों का कर दिया गया है।
2399 रुपये वाले प्लान के ऑफर्स
आइए एक नज़र डालते है बीएसएनएल (bsnl L) के 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के ऑफर्स पर।