BSNL Discontinues 3 Affordable Plans: अगर आप इन प्लांस का बेनिफिट लेना चाहते हैं, तो 10 फरवरी से पहले इनका रिचार्ज करा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन प्लान्स के बेनेफिट के बारे में।
BSNL Discontinues 3 Affordable Recharge Plans: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए कुछ बड़े बदलाव करने जा रही है। कंपनी अगले महीने से अपने तीन बजट रिचार्ज प्लान को बंद करने की योजना बना रही है, जो प्लान वाउचर कैटेगेरी में आते हैं। इसके साथ ही बीएसएनएल ने अपने कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 65,000 से ज्यादा 4G मोबाइल टावर भी एक्टिवेट किए हैं।
पिछले साल जुलाई में जब निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान्स महंगे किए थे, तो BSNL को कई नए यूजर्स मिले थे क्योंकि उसने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम नहीं बढ़ाए थे। हालांकि, TRAI की नई रिपोर्ट के अनुसार, BSNL के यूजर्स की संख्या में कमी आई है। इस वजह से कंपनी ने अपने तीन सबसे किफायती रिचार्ज प्लान को हटाने का फैसला लिया है।
अगर आप इन प्लांस का बेनिफिट लेना चाहते हैं, तो 10 फरवरी से पहले इनका रिचार्ज करा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन प्लान्स के बेनेफिट के बारे में।
बीएसएनएल का 201 रुपये वाला प्लान - इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इसके साथ 6GB डेटा और 300 मिनट की कॉलिंग मिलती है।
बीएसएनएल का 797 रुपये का प्लान - इस प्लान में 300 दिनों की वैलिडीटी मिलती है। पहले 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा डेली मिलता है।
बीएसएनएल का 2,999 रुपये का प्लान - इस प्लान के साथ 365 दिनों की वैलिडीटी और डेली 3GB डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य वैल्यू-एडेड सेवाएं भी शामिल हैं।