टेक्नोलॉजी

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब फ्री में पाएं हाई-स्पीड इंटरनेट और कॉलिंग!

BSNL Fibre Basic Neo 449 प्लान में पाएं 50 Mbps स्पीड, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग। फ्री इंस्टॉलेशन और मॉडेम के साथ करें हजारों की बचत। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2025, 3:45 PM IST
BSNL Fibre Basic for Rs. 449

BSNL Fibre Basic for Rs. 449: अगर आप किफायती दाम में हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो BSNL आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत न सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग मिलेगी, बल्कि फ्री इंस्टॉलेशन और फ्री मॉडेम जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास है जो कम कीमत में बेहतरीन इंटरनेट सेवा चाहते हैं। ग्राहक इस पर 3,000-4,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में।

449 रुपये में अनलिमिटेड फायदे

BSNL के इस खास प्लान के तहत आप अनलिमिटेड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं, जितना चाहे डाउनलोड कर सकते हैं, अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं और टीवी भी देख सकते हैं। यह सब सिर्फ 449 रुपये में उपलब्ध है।

फ्री इंस्टॉलेशन और मॉडेम

इस प्लान की खासियत यह है कि BSNL नए कनेक्शन के साथ इंस्टॉलेशन फ्री दे रहा है। इसके अलावा, मॉडेम भी फ्री दिया जा रहा है और मौजूदा महीने का प्लान भी मुफ्त मिलेगा। ग्राहक इस प्लान को एक्टिवेट कराने के लिए कंपनी के वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज कर सकते हैं, जिसके बाद BSNL की टीम खुद आपसे संपर्क करेगी।

BSNL Fibre Basic Neo 449 रुपये प्लान की डिटेल

स्पीड - 50 Mbps
डेटा - 3300GB हाई-स्पीड डेटा (इसके बाद 4 Mbps की स्पीड)
OTT सुविधा - प्लान में फ्री OTT शामिल नहीं है, लेकिन ग्राहक ऐड-ऑन पैक (49 रुपये, 199 रुपये, और 249 रुपये) लेकर इसे जोड़ सकते हैं।
वैलिडिटी - 1 महीने
डिस्काउंट - पहले महीने के बाद अगले तीन महीनों तक 50 रुपये प्रति माह की छूट मिलेगी।

यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन है जो किफायती दरों पर फास्ट इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठाना चाहते हैं।

Updated on:
3 Mar 2025, 3:45 PM IST
Published on: