डिजाइन - डिजाइन की बात करें तो सिल्वर क्रोम फिनिश, एयरोस्पेस-ग्रेड ग्लास फाइबर और PU लेदर का इस्तेमाल किया गया है।
डिस्प्ले - 6.73-इंच WQHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
कैमरा - इस स्मार्टफोन्स में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP 1-इंच Sony सेंसर, 70mm Leica टेलीफोटो लेंस, 100mm अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस (200MP सेंसर) और 14mm अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। इसके साथ ही 4K स्लो-मोशन (120fps), Dolby Vision 4K (60fps), 10-बिट लॉग वीडियो रिकॉर्डिंग और स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी शामिल है।
बैटरी - Xiaomi 15 Ultra में 5410mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो 90W फास्ट वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।