टेक्नोलॉजी

सोशल मीडिया पर Ghibli इमेज का जादू, फ्री में आप भी ऐसे बनाएं अपनी खुद की पिक्चर

सोशल मीडिया पर वायरल Ghibli स्टाइल पोर्ट्रेट अब आप भी बिना पैसे खर्च किए बना सकते हैं। जानें फ्री टूल्स और आसान तरीके, बिना किसी सब्सक्रिप्शन के!

2 min read
Mar 30, 2025
Free Ghibli Style Photo

Free Ghibli Style Photo: इन दिनों सोशल मीडिया पर Ghibli पोर्ट्रेट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोग अपनी तस्वीरों को Studio Ghibli की एनीमे-स्टाइल में बदलकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन सवाल उठता है कि क्या यह पोर्ट्रेट बनाना आसान है और क्या इसे फ्री में किया जा सकता है?

क्या ChatGPT से Ghibli पोर्ट्रेट बनाना फ्री है?

OpenAI ने अपने ChatGPT-4.0 अपडेट में इमेज जेनरेशन का फीचर जोड़ा है, जिससे यूजर्स अपनी तस्वीरों को एनीमे-स्टाइल में बदल सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स (ChatGPT Plus, Pro, Team और Select) के लिए उपलब्ध है। फ्री यूजर्स को केवल तीन इमेज जनरेट करने की अनुमति मिलती है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए पैसा खर्च करना सही रहेगा?

बिना पैसे खर्च किए Ghibli पोर्ट्रेट बनाने के विकल्प

अच्छी खबर यह है कि ChatGPT के अलावा भी कई फ्री टूल्स हैं, जो आपकी तस्वीरों को Ghibli-स्टाइल में बदल सकते हैं। कुछ पॉपुलर फ्री प्लेटफॉर्म्स हैं जो आपका ये काम फ्री में कर देंगे। चलिए जानते हैं इन विकल्प के बारे में।

DeepAI - यह एआई-बेस्ड प्लेटफॉर्म यूजर्स को फ्री में एनीमे-स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा देता है।

Craiyon - एक ओपन-सोर्स एआई टूल, जहां आप टेक्स्ट-प्रॉम्प्ट देकर एनीमे-आर्ट बना सकते हैं।

Playground AI - एक और फ्री प्लेटफॉर्म, जो आर्टिस्टिक इमेज जेनरेशन की सुविधा देता है।

कैसे बनाएं अपना Ghibli पोर्ट्रेट?

Gemini AI से बनाएं

Gemini AI प्लेटफॉर्म को ओपन करें।

अपनी पसंद के अनुसार इमेज का प्रॉम्प्ट डालें, कुछ ही सेकंड में आपको एक शानदार एनीमे-स्टाइल पोर्ट्रेट मिलेगा।

Grok का "Ghiblify" फीचर

Grok को ओपन करें।

"पेपर क्लिप" आइकन पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड करें।

चैट बॉक्स में "Ghiblify" कमांड दें।

आपकी फोटो Ghibli-स्टाइल में बदल जाएगी और आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

Published on:
30 Mar 2025 01:18 pm