टेक्नोलॉजी

आपके फोन को चोरी होने से बचाएगा Google का ये अलार्म फीचर, जानें कैसे करें एक्टिवेट

Google Anti Theft Alarm Feature आपके स्मार्टफोन को चोरी से बचाने में मदद करेगा। जानें आप भी अपने फोन में इसे कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2025, 11:04 AM IST
Google Anti Theft Alarm Feature
Google Anti Theft Alarm Feature

Google Anti Theft Alarm Feature: आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या चैट करने का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में फोन चोरी हो जाना सिर्फ डिवाइस खोने की बात नहीं, बल्कि उसमें मौजूद जरूरी डाटा, फोटोज और कॉन्टैक्ट्स का भी खतरा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Google ने एक ऐसा फीचर पेश किया है, जो फोन चोरी होने की स्थिति में तुरंत अलार्म बजाकर यूजर को सतर्क कर देता है।

क्या है यह फीचर?

Google का यह नया फीचर "Anti-Theft Alarm" के नाम से जाना जाता है। अगर कोई आपके फोन को चुपचाप उठाने की कोशिश करता है या जेब से निकाल लेता है, तो फोन में तेज आवाज में अलार्म बजने लगता है। इससे चोर का ध्यान भटकता है और यूजर को तुरंत सतर्क होने का मौका मिल जाता है।

कहां मिलेगा यह फीचर?

यह सुविधा अब ज्यादातर नए एंड्रॉइड फोन्स में दी जा रही है। खास बात यह है कि इसे एक्टिवेट करना बेहद आसान है और इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होती।

ऐसे करें फीचर को ऑन

सबसे पहले अपने Android फोन की Settings खोलें।

नीचे स्क्रॉल करते हुए Security & Privacy सेक्शन पर जाएं।

वहां More Security विकल्प पर टैप करें।

अब आपको Anti-Theft Features का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

अगली स्क्रीन में Anti-Theft Alarm ऑप्शन दिखाई देगा।

उसके सामने दिए गए टॉगल को ऑन कर दें।

अगर आपके फोन में यह विकल्प सीधे नहीं मिल रहा है, तो सेटिंग्स में ऊपर सर्च बार में "Anti-Theft Alarm" टाइप कर इसे खोजा जा सकता है।

क्यों है यह फीचर खास?

फोन चोरी होते ही तेज अलार्म बजाकर ध्यान खींचता है।

पास में मौजूद चोर की पहचान आसान हो जाती है।

यूज़र को तुरंत रिएक्ट करने का समय मिलता है।

बिना थर्ड पार्टी ऐप के Android सिस्टम में ही उपलब्ध।

Updated on:
3 May 2025, 11:04 AM IST
Published on: