टेक्नोलॉजी

Google Pixel 10a की पहली झलक आई सामने, टीजर में दिखा नया कैमरा लुक और प्री-ऑर्डर की तारीख

Google Pixel 10a का टीजर सामने आ गया है, जिसमें नए कैमरा डिजाइन और 18 फरवरी से शुरू होने वाली प्री-ऑर्डर डेट की जानकारी मिली है। जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और लीक डिटेल्स।

2 min read
Feb 05, 2026
Google Pixel 10a Price in India (Image Source: Google Pixel)

Google Pixel 10a Launch Date in India: Google ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 10a की पहली झलक आधिकारिक टीजर के जरिए दिखा दी है। जारी किए गए 15 सेकंड के इस टीजर में फोन के डिजाइन के साथ-साथ प्री-ऑर्डर से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। टीजर के मुताबिक, Pixel 10a के लिए 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर शुरू किए जाएंगे।

वीडियो में फोन का रियर डिजाइन आंशिक रूप से दिखाया गया है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल पहले के पिक्सल फोन्स से अलग नजर आता है।

ये भी पढ़ें

कोरियन गेम की लत ने ली तीन सगी बहनों की जान, 9वें फ्लोर से लगाई छलांग, टास्क बेस्ड गेम्स से बच्चों को कैसे बचाएं?

Google Pixel 10a Price in India

Pixel 10a की भारत में कीमत को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।

  • 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 50,000 रुपये हो सकती है।
  • 256GB वेरिएंट की कीमत 60,000 से 70,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है।

ये कीमतें लीक और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

Google Pixel 10a Release Date

टीजर में Pixel 10a की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन प्री-ऑर्डर डेट कंफर्म कर दी गई है। 18 फरवरी से Pixel 10a के प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद फोन की बिक्री और आधिकारिक लॉन्च से जुड़ी जानकारी जारी की जाएगी।

Google Pixel 10a Specs

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन में कुछ जरूरी अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 6.3-इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक होने की संभावना है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में गूगल की Tensor 4 चिप का बेहतर वर्जन मिल सकता है। इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है, हालांकि चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Google Pixel 10a Features

Pixel 10a में इस बार डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर तक कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नया फ्लैट कैमरा डिजाइन, जिसमें कैमरा बम्प नहीं दिखता। फोन के Android 16 पर लॉन्च होने की संभावना है। 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है। हाई रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

Google Pixel 10a Leaks

Pixel 10a को लेकर सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक - फोन बेरी, फॉग, लैवेंडर और ऑब्सीडियन रंगों में आ सकता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 48MP मेन कैमरा (OIS के साथ), 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा दिए जाने की संभावना है। कैमरा मॉड्यूल इस बार पूरी तरह फ्लैट डिजाइन के साथ आ सकता है।

नोट - फिलहाल Pixel 10a से जुड़ी ये सभी जानकारियां टीजर, लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

ये भी पढ़ें

फोन रिपेयर के दौरान लीक हो सकती हैं प्राइवेट फोटो और चैट्स, सुरक्षित रहने के लिए याद रखें ये 3 बातें

Published on:
05 Feb 2026 01:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर