टेक्नोलॉजी

भारतीय बाजार में Motorola ला रहा है नया स्मार्टफोन! लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक, जानिए पूरी डिटेल्स

Motorola Edge 70 Max भारत में जल्द लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, Quad HD+ डिस्प्ले, 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं।
2 min read
Jul 11, 2026
motorola edge 70 max india launch date features specifications snapdragon 8 gen 5
Motorola Edge 70 Max। फोटो सोर्स-वीडियो ग्रैब

Motorola Edge 70 Max: मोटोरोला (Motorola) भारतीय बाजार में अपनी एज (Edge) सीरीज का नया प्रीमियम स्मार्टफोन मोटोराला एज (Motorola Edge 70 Max) लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। नया स्मार्टफोन पहले के Edge मॉडल्स से अलग डिजाइन के साथ आएगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले की जगह फ्लैट-फ्रेम डिजाइन और बेहद पतले बेजेल्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे।

Motorola Edge 70 Max लॉन्च डेट

Motorola Edge 70 Max को भारत में 15 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

मिलेगा नया फ्लैट-फ्रेम डिजाइन

कंपनी के टीजर के मुताबिक Edge 70 Max का डिजाइन इस सीरीज के पुराने स्मार्टफोन्स से अलग होगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले की बजाए फ्लैट-फ्रेम डिजाइन और स्लिम डिस्प्ले बेजेल्स दिए गए हैं, जिससे फोन का लुक ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आता है।

Quad HD+ डिस्प्ले के साथ 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस

Motorola Edge 70 Max में Quad HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसकी 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस बताई गई है। कंपनी का दावा है कि तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा जा सकेगा। हाई ब्राइटनेस के साथ बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से मिलेगी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस होगा। यह लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स को बेहतर तरीके से संभालने में सक्षम माना जा रहा है।

मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट

Motorola पहली बार इस सीरीज में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग (Magnetic Wireless Charging) सपोर्ट देने जा रही है। इससे यूजर्स को वायरलेस चार्जिंग का ज्यादा सुविधाजनक अनुभव मिलेगा और कंपनी के एक्सेसरी इकोसिस्टम के साथ बेहतर कनेक्टिविटी भी संभव होगी।

बड़ी बैटरी और प्रीमियम कैमरा डिजाइन

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Edge 70 Max में बड़ी क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है। वहीं, फोन के रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल (Triple camera module) मिलेगा। कंपनी ने इसे लाइट ब्लू और सेज ग्रीन समेत कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स में टीज किया है।

क्या होगा खास?

Motorola Edge 70 Max में नया डिजाइन, फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, Quad HD+ डिस्प्ले, 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं। लॉन्च के बाद इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस का भी आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Updated on:
11 Jul 2026 01:22 pm
Published on:
11 Jul 2026 01:22 pm
Also Read
View All