नेटफ्लिक्स (Netflix) किड्स एक्टिविटी रिपोर्ट (Kids Activity Report) नाम का एक नया टूल जारी कर रहा है। Netflix ने उन माता-पिता को ईमेल भेजना भी शुरू कर दिया है, जिन्होंने अपने बच्चों के अकाउंट खोले हैं। पिन कोड डालकर बच्चों को उन चीजों को नेटफ्लिक्स पर देखने से रोक सकते हैं जो उनकी उम्र के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

इंटरनेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कंटेंट की सेंसरशिप को लेकर शुरू से सवाल उठते रहे हैं। आजकल बच्चे भी मोबाइल फ्रेंडली हो गए हैं। ऐसे में वे इंटरनेट या ओटीटी पर कैसा कंटेंट देख रहे हैं, इस पर नियंत्रण रखना जरूरी है। ऐसे में पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) किड्स एक्टिविटी रिपोर्ट (Kids Activity Report) नाम का एक नया टूल जारी कर रही है। इससे अभिभावक यह जान सकेंगे कि उनके बच्चे क्या देख रहे हैं। Netflix ने उन माता-पिता को ईमेल भेजना भी शुरू कर दिया है, जिन्होंने अपने बच्चों के अकाउंट खोले हैं और किड्स एक्टिविटी रिपोर्ट के नए फीचर के बारे में अधिक जानकारी देते हैं।
पता चल जाएगा बच्चे क्या देख रहे हैं
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर में आंकड़े बताएंगे कि बच्चे किस प्रकार की सामग्री सबसे ज्यादा देख रहे हैं, उनका पसंदीदा किरदार कौन है और उनके लिए कौन से नए शो देखना उचित होगा, इसके लिए भी राय दी जाएगी।
शो के बारे में भी मिलेगी जानकारी
नेटफ्लिक्स की फैमिली और बच्चों की प्रोडक्ट इनोवेशन टीम का नेतृत्व करने वाली मिशेल पारसन्स का कहना है कि अधिकांश माता-पिता को अपने बच्चों की पसंद का अंदाजा होता है लेकिन वे उनके द्वारा देखे जाने वाले शो की पसंद के बारे में नहीं जानते हैं कि वो शो कैसा है या किस बारे में है, जिसे वे देख रहे हैं।
इस टूल का मकसद
कोविड-19 लॉकडाउन के कारण इस साल अप्रेल में डिजिटल सेवाओं की मांग में वृद्धि के चलते स्ट्रीमिंग कंपनी ने माता-पिता, अभिभावकों और बड़ों की मदद करने के लिए अपनी सेवाओं में बेहतर नियंत्रण देने वाले फीचर डाले हैं, जो बच्चों को प्लेटफॉर्म पर वयस्क टीवी शो और फिल्में देखने से रोकते हैं।
पिन कोड डाल सकते हैं
माता-पिता इन फीचर्स का उपयोग करके उसमें पिन कोड डालकर बच्चों को उन चीजों को नेटफ्लिक्स पर देखने से रोक सकते हैं जो उनकी उम्र के लिए उपयुक्त नहीं हैं। साथ ही पैरेंट्स इनकी मदद से यह जान सकते हैं कि उनके बच्चे अपनी प्रोफाइल में क्या देख रहे हैं और साथ ही बच्चों के प्रोफाइल में एपिसोड के ऑटो प्ले को भी बंद कर सकते हैं। यदि आप प्रत्येक प्रोफाइल को रिव्यू करना चाहते हैं, तो इसे भी आसानी से ‘प्रोफाइल एंड पैरेंट्स कंट्रोल हब’ की मदद से कर सकते हैं।