टेक्नोलॉजी

OnePlus के इस मुड़ने वाले फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट; 20 हजार की स्मार्टवॉच फ्री

OnePlus Open Apex Edition Offers: इस फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन की खासियत की बात करें तो यह मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है, इसका सॉफ्टवेर एक्सपीरियंस भी अच्छा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2025, 12:12 PM IST
OnePlus Open Apex Edition

OnePlus Open Apex Edition: अगर आप भी एक नया फ्लैगशिप फोल्डेबल (मुड़ने वाला) फोन लेने की प्लानिंग कर रहे है तो OnePlus Open Apex Edition पर विचार कर सकते हैं। ब्रांड इस फोन की खरीद पर खास ऑफर की पेशकश कर रही है। दरअसल, यूजर्स इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon से खरीदते हैं तो कंपनी इस फोन के साथ 20 हजार रुपये की कीमत वाली OnePlus Watch 2 फ्री में दे रही है। इसके आलावा यूजर्स स्टैंडर्ड वेरिएंट पर 40 हजार रुपये के डिस्काउंट का भी बेनिफिट उठा सकते हैं।

OnePlus Open Apex Edition की खासियत?

इस फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन की खासियत की बात करें तो यह मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है, इसका सॉफ्टवेर एक्सपीरियंस भी अच्छा है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन TUV सर्टिफिकेशन के साथ आता है, इसे लाखों बार फोल्ड-अनफोल्ड किया जा सकता है।

OnePlus Open Apex Edition Offers: क्या हैं ऑफर?

ऑनलाइन साइट अमेजन (Amazon) पर OnePlus Open Apex Edition के 16GB+1TB वाले वेरिएंट की कीमत 1,49,999 है। इस फोन की खरीद पर यूजर्स को 19,999 की कीमत वाली OnePlus Watch 2 फ्री में मिल रही है। दूसरी तरफ, OnePlus Open Apex Edition के स्टैंडर्ड वेरिएंट 16GB+512GB को 1,39,999 में लिस्ट किया गया था, अमेजन पर 29% के डिस्काउंट के बाद 99,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके आलावा यूजर्स दोनों ही स्मॉर्टफोन्स पर एक्सचेंज बेनिफिट्स भी उठा सकते हैं।

OnePlus Open Apex Edition Specs: स्पेसिफिकेशंस?

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 7.82 इंच की LTPO3 फ्लेक्सी-फ्लूएड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, इसमें 2800nits की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। इसके आलावा बहार की तरफ इस फोन में 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले भी मिलती है, इसका भी रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन DOLBY VISION सपोर्ट के साथ आता है। यह OxygenOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है।

OnePlus Open Apex Edition Camera: कैमरा और बैटरी?

इस फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Hasselblad की ब्रांडिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, सेकंडरी कैमरे के तौर पर 64MP का टेलीफोटो सेंसर और तीसरे कैमरे के रूप में 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए कवर डिस्प्ले पर 32MP और अंदर डिस्प्ले पर 20 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 4805mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 67W के चार्जर को सपोर्ट करती है।

Updated on:
9 Jan 2025, 12:12 PM IST
Published on: