Realme Narzo 70x 5G की बात करें तो, इसमें 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। Realme Narzo 70x 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो, एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 स्किन पर रन करता है।