Whatsapp Documents Scan Feature: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए आये दिन नए-नए फीचर्स की पेशकश करता रहता है। इसी क्रम में अब कंपनी ने एक नए फीचर को ऐड किया है। यह फीचर है डॉक्यूमेंट्स स्कैन का, यानि कि अब आपको डॉक्यूमेंट्स स्कैन करने के लिए किसी अन्य App की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप व्हाट्सऐप से ही डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर पाएंगे। ये फीचर आपको चैट के अंदर ही मिल जाएगा, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।