टेक्नोलॉजी

Samsung One UI 7 का इंतजार खत्म! रिलीज डेट, फीचर्स और सपोर्टेड डिवाइस, जानें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं?

Samsung One UI 7 का इंतजार खत्म होने वाला है। स्मार्ट फीचर्स और AI अपग्रेड के साथ यह अपडेट जल्द ही सैमसंग यूजर्स के लिए रोलआउट होगा। जानें One UI 7 की रिलीज डेट, फीचर्स और किन Galaxy डिवाइसेस को मिलेगा यह अपडेट। देखें आप फोन/टैब लिस्ट में है या नहीं!

3 min read
Mar 03, 2025

Samsung One UI 7 Update: Samsung जल्द ही One UI 7 अपडेट लॉन्च करने की तैयारी में है, जो गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट्स में कई नए फीचर्स और अपडेट लेकर आएगा। इस अपडेट से डिवाइसेस में बेहतर परफॉर्मेंस, नया लुक और स्मार्ट AI फीचर्स जुड़ेंगे। हालांकि Samsung ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई तारीख नहीं बताई है, लेकिन लीक्स से इसके संभावित रिलीज शेड्यूल का पता चला है। आइए जानते हैं One UI 7 के फीचर्स, रिलीज डेट और सपोर्टेड डिवाइसेस के बारे में।

Samsung One UI 7 कब होगा रिलीज?

Samsung ने आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2025 से इसका रोलआउट शुरू हो सकता है।

18 अप्रैल - Galaxy S24 सीरीज, Z Fold 6, Z Flip 6
25 अप्रैल - Galaxy S23 सीरीज, Z Fold 5, Z Flip 5, A54
16 मई - Galaxy S23 FE, S22 सीरीज, Z Fold 4, Z Flip 4, A34
23 मई - Galaxy S21 सीरीज, Z Fold 3, Z Flip 3, A53, A33
अन्य डिवाइसेस - Galaxy A, M, F और Tab सीरीज को पहली छमाही 2025 में अपडेट मिलने की संभावना है।

नोट - ये तारीखें लीक्स पर आधारित हैं, इसलिए Samsung इन्हें बदल सकता है।

किन डिवाइसेस को मिलेगा One UI 7 अपडेट?

Samsung की अपडेट पॉलिसी के आधार पर, इन डिवाइसेस में One UI 7 अपडेट देखने को मिल सकता है।

Galaxy S Series - Galaxy S24, S23, S22, S21 (Plus, Ultra और FE मॉडल्स सहित)।
Galaxy Z Series - Galaxy Z Fold 6, Fold 5, Fold 4, Fold 3 और Z Flip 6, Flip 5, Flip 4, Flip 3।
Galaxy Tab Series - Galaxy Tab S10, S9, S8 (Plus, Ultra और FE मॉडल्स) और कुछ बजट टैबलेट जैसे Tab A9 और Tab Active 5।
Galaxy A Series - Galaxy A73, A54, A34, A24, A15, A05s।
Galaxy M और F Series - Galaxy M55, M35, F54, F15।

One UI 7 में क्या होगा नया?

डिजाइन और इंटरफेस में बदलाव

One UI 7 में Samsung कई विजुअल और यूजर एक्सपीरियंस सुधार ला रहा है। इसमें Now Bar, नए आइकॉन, बेहतर विजेट्स, और स्मूद एनिमेशन जोड़े गए हैं।

Now Bar - लॉक स्क्रीन पर एक नया पिल-शेप UI, जिससे म्यूजिक, टाइमर और नेविगेशन को फास्ट एक्सेस मिलेगा।
नए आइकॉन - पहले से ब्राइट और ज्यादा पहचानने योग्य स्टॉक ऐप आइकॉन।
बेहतर विजेट्स - मॉडर्न डिजाइन और ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शंस।
कैमरा UI अपडेट - साफ-सुथरा इंटरफेस और जूम कंट्रोल्स को आसान बनाया गया।
नए चार्जिंग एनिमेशन - चार्जिंग के दौरान ग्रीन प्रोग्रेस बार दिखेगा।
स्मूद एनिमेशन - ऐप ट्रांजिशन पहले से फास्ट और फ्लूइड होंगे।

कस्टमाइजेशन के नए ऑप्शंस

Samsung ने इस बार कस्टमाइजेशन के कई ऑप्शंस दिए हैं, जिससे यूजर्स अपने फोन को अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं।

वर्टिकल ऐप ड्रॉअर - अब ऐप्स को ऊपर-नीचे स्क्रॉल करके एक्सेस कर सकते हैं।
लॉक स्क्रीन - नई घड़ी स्टाइल, फॉन्ट ऑप्शंस और कस्टम विजेट्स।
क्विक सेटिंग्स - लेफ्ट स्वाइप करने से नोटिफिकेशन, राइट स्वाइप करने से क्विक सेटिंग्स खुलेंगी।

Galaxy AI फीचर्स

Samsung के Galaxy AI फीचर्स इस अपडेट में काफी एडवांस हो गए हैं।

Writing Assist - AI की मदद से टेक्स्ट एन्हांसमेंट मिलेगा।
Call Transcriptions - रिकॉर्ड किए गए कॉल्स को 20 भाषाओं में टेक्स्ट में बदल सकता है।
Now Brief - यूजर के इस्तेमाल के आधार पर AI-जनरेटेड जरूरी जानकारी दिखाएगा।
Audio और Object Eraser - वीडियो से अनचाही आवाजेन और ऑब्जेक्ट्स हटाने का ऑप्शन।

कुल मिलकर, Samsung का One UI 7 अपडेट स्मार्टफोन और टैबलेट यूजर्स के लिए कई एक्साइटिंग फीचर्स और स्मार्ट AI टूल्स लेकर आ रहा है। यह बेहतर परफॉर्मेंस, कस्टमाइजेशन और AI इंटीग्रेशन से लैस होगा। यदि आपका डिवाइस इस लिस्ट में शामिल है, तो 2025 की पहली छमाही में आपको यह अपडेट मिल सकता है।

Published on:
03 Mar 2025 12:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर