टेक्नोलॉजी

भारत की ये 5 सुपर हाईटेक मिसाइलें, जिनका नाम सुनते ही कांपते हैं दुश्मन!

Top 5 powerful missiles of India: भारत की सबसे आधुनिक और ताकतवर मिसाइलों में से एक, अग्नि-V है। इसकी मारक क्षमता लगभग 8,000 किलोमीटर तक है, जो इसे अमेरिका, यूरोप और एशिया के बड़े हिस्सों तक पहुंचने में सक्षम बनाती है।

3 min read
Apr 27, 2025
Top 5 powerful missiles of India

Top 5 powerful missiles of India: भारत ने हाल के वर्षों में रक्षा क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है, खासकर मिसाइल तकनीक के मामले में। देश की कई एडवांस मिसाइलें अब न सिर्फ तकनीक का शानदार उदाहरण हैं, बल्कि दुश्मनों के लिए भी खौफ का दूसरा नाम बन चुकी हैं। मारक क्षमता, स्पीड और सटीकता के मामले में ये मिसाइलें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ तकनीकों को टक्कर देती हैं।

यहां हम बात कर रहे हैं भारत की उन पांच हाईटेक मिसाइलों की, जो युद्ध के मैदान में भारत की शक्ति और रणनीतिक बढ़त को मजबूती देती हैं।

1. अग्नि-V: भारत का इंटरकॉन्टिनेंटल ब्रह्मास्त्र

    भारत की सबसे आधुनिक और ताकतवर मिसाइलों में से एक, अग्नि-V है। इसकी मारक क्षमता लगभग 8,000 किलोमीटर तक है, जो इसे अमेरिका, यूरोप और एशिया के बड़े हिस्सों तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। यह परमाणु हथियार ले जाने के साथ-साथ कैनीस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम से लैस है, जिससे इसे कहीं से भी तेजी से दागा जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें MIRV (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicle) तकनीक भी मौजूद है, जो एक साथ कई लक्ष्यों पर हमला करने की ताकत देती है।

    2. ब्रह्मोस: दुश्मनों पर कहर बनकर टूटने वाली मिसाइल

      ब्रह्मोस एक ऐसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो आवाज की रफ्तार से करीब तीन गुना तेज चलती है। इसे जमीन, समुद्र और हवा तीनों प्लेटफॉर्म से फायर किया जा सकता है। इसकी मारक क्षमता 500 किलोमीटर से अधिक है और 1 मीटर से कम के दायरे में सटीक वार कर सकती है। तेज गति और रडार से छुपने की क्षमता इसे एक ऐसा हथियार बनाती है, जिसका जवाब दुश्मन के पास नहीं होता।

      3. नाग मिसाइल: दुश्मन के टैंकों का काल

        भारतीय सेना के पास एक ऐसा हथियार है जो दुश्मन के टैंकों को पल भर में ध्वस्त कर सकता है और वह है नाग मिसाइल। यह एक फायर एंड फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है। इसमें लगे थर्मल इमेजिंग सीकर की मदद से यह हर मौसम और हर हालात में लक्ष्य को पहचान कर उसे तबाह कर देती है। इसके टॉप अटैक मोड के जरिए, यह दुश्मन के टैंकों के सबसे मजबूत हिस्से पर सटीक वार कर सकती है, जो इसे बेहद खतरनाक बनाता है।

        4. अस्त्र मिसाइल: हवा में दुश्मनों का काल

          अस्त्र भारत की पहली स्वदेशी एयर-टू-एयर मिसाइल है, जो 100 किलोमीटर दूर उड़ रहे दुश्मन के फाइटर जेट को भी निशाना बना सकती है। इसमें ऐडवांस्ड रडार होमिंग सिस्टम लगा है, जो लक्ष्य को लॉक करके उसे खत्म करता है।
          ECCM (Electronic Counter-Counter Measures) तकनीक इसे इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग से भी सुरक्षित रखती है। तेजस, सुखोई-30 और मिराज जैसे फाइटर जेट्स पर तैनात यह मिसाइल भारत की वायुशक्ति का बड़ा हथियार बन चुकी है।

          5. शौर्य मिसाइल: जमीन से जमीन तक तबाही का हाइपरसोनिक अस्त्र

            शौर्य एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है, जो पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी रफ्तार Mach 7.5 (आवाज से करीब साढ़े सात गुना तेज) है। कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता के चलते यह दुश्मन के रडार को धोखा देने में माहिर है। इसकी मारक दूरी 700 से 800 किलोमीटर है, और इसे भारत की सबसे एडवांस बैलिस्टिक मिसाइलों में गिना जाता है। युद्ध के हालात में यह दुश्मन के लिए विनाश का संदेश बन सकती है।

            Updated on:
            27 Apr 2025 03:52 pm
            Published on:
            27 Apr 2025 03:50 pm
            Also Read
            View All
            इंस्टामार्ट पर शॉपिंग का पागलपन: किसी ने पी 16 लाख की Red Bull, तो कोई कंडोम पर किया लाखों खर्च, वैलेंटाइन पर हर मिनट बिके 666 गुलाब

            अब घर की तिजोरी नहीं, आपका क्लाउड स्टोरेज खंगालेगा इनकम टैक्स विभाग, 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी डिजिटल रेड

            UTS Ticket Booking Rules: क्या स्क्रीनशॉट दिखाकर कर सकते हैं सफर? जानिये ऐप से जुड़े रेलवे के जरूरी नियम

            Happy New Year 2026 Scam: क्या आपको भी मिला ‘न्यू ईयर गिफ्ट’ का लिंक? खुश होने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना नए साल पर हो जाएंगे कंगाल

            Year Ender 2025: राजस्थान की कुल आबादी के बराबर इस अकेले यूट्यूबर का ‘परिवार’, बॉलीवुड के दिग्गज भी रेस में पीछे

            अगली खबर