टेक्नोलॉजी

UTS Ticket: रेलवे की सभी यात्रियों को जरूरी सलाह, जान लें नहीं तो 1 मार्च से नहीं कटेगा जनरल टिकट

UTS Ticket: 1 मार्च 2026 से UTS ऐप बंद होगा। जनरल टिकट के लिए यात्रियों को RailOne ऐप पर शिफ्ट करना जरूरी है।

2 min read
Feb 10, 2026
पत्रिका फाइल फोटो

UTS app shutdown: अगर आप रोज ट्रेन से सफर करते हैं और मोबाइल से unreserved (अनरिजर्व्ड) टिकट बुक करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। भारतीय रेलवे ने अब एक बड़ा डिजिटल बदलाव करते हुए UTS on Mobile ऐप को बंद करने का फैसला लिया है। रेलवे के मुताबिक, 1 मार्च 2026 के बाद इस ऐप से टिकट बुकिंग समेत कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

6 साल के अपडेट और 6000mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy F70e 5G फोन, जानें कीमत

UTS App Kya Hai: क्यों लिया गया फैसला?

UTS app मोबाइल से बिना रिजर्वेशन की जनरल unreserved (अनरिजर्व्ड) जनरल टिकट बुक करने का डिजिटल app है। रेलवे अपनी डिजिटल सेवाओं को आसान बनाने पर लगातार काम कर रहा है। अभी तक यात्रियों को अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करने पड़ते थे, जिससे परेशानी बढ़ती थी। इसी समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे अब एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहा है। इसका ही एक कदम UTS ऐप को बंद कर नया ऐप लॉन्च करना है।

RailOne App: नया रेल-वन app क्या है?

RailOne भारतीय रेलवे का नया मोबाइल ऐप है, जिसमें यात्रा से जुड़ी कईं सेवाएं आसानी से एक ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को मिलेंगी।
इस ऐप के फायदे-
1.अनरिजर्व्ड टिकट बुक किए जा सकेंगे।
2.रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारी देखी जा सकेगी।
3.यात्रा की योजना बनाना आसान होगा।
4.ट्रेन और स्टेशन से जुड़ी जरूरी सेवाएं मिलेंगी।
5.अब यात्रियों को फोन में अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Mobile Ticket Booking: क्या असर पड़ेगा?

यात्री लोकल और अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने के लिए UTS ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसके बंद होने का सीधा असर उन सब यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्होंने अभी तक कोई नया ऐप डाउनलोड नहीं किया है। रेलवे ने दावा किया है कि RailOne App ज्यादा तेज, आसान और भरोसेमंद अनुभव देगा।

RailOne App Download: कैसे करें?

RailOne ऐप को Android(एंड्रॉयड) यूजर Google Play Store से और iPhone यूजर Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के बाद इसमें मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी। जिसके बाद ऐप का इस्तेमाल शुरू कर सकते है।

Railway Advisory UTS: रेलवे ने क्या कहा?

रेलवे ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और 1 मार्च 2026 से पहले RailOne ऐप पर शिफ्ट हो जाएं, ताकि रोज की यात्रा में कोई दिक्कत न आए।

ये भी पढ़ें

विमान हादसों के बाद क्यों खोजा जाता है ब्लैक बॉक्स? कैसे खुलती है जांच की परतें

Published on:
10 Feb 2026 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर